{"_id":"573203b64f1c1ba95a919a45","slug":"governer-in-kapurthala-says-make-job-creater-kapurthala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बनें : गवर्नर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बनें : गवर्नर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Tue, 10 May 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला के पुष्पा गुजराइल साइंस सिटी में आइकेजी पीटीयू की 13वीं कन्वोकेशन में मौजूद विद्यार्थी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईकेजी पीटीयू के चांसलर एवं पंजाब के गवर्नर प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि 21वीं सदी तकनीक का युग है। इसमें दक्ष लोग ही सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। इसलिए डिग्री तो मिल गई, लेकिन जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनिएगा।
तभी सही मायनों में इस डिग्री की उपयोगिता सिद्ध हो सकेगी। प्रो. सोलंकी मंगलवार को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के कन्वेंशन हॉल में आयोजित आईकेजी पीटीयू के 13वें कन्वोकेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल ने विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 17 गोल्ड मेडलिस्ट, 46 पीएचडी समेत 163 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी।
उन्होंने डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कन्वोकेशन को हिंदी में दीक्षांत कहते हैं, जिसका मतलब होता है दीक्षा का अंत। आप लोगों की दीक्षा का अंत हो गया है, अब दक्षिणा देने की बारी है। जिन अध्यापकों से दीक्षा हासिल की है, उन्हें समाज को सही रूप से आगे बढ़ाने की दक्षिणा देनी होगी।
विज्ञापन
सही मायनों में अपनी डिग्री की उपयोगिता सिद्ध करनी होगी। इससे पहले राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी परिसर में तीन होस्टल के निर्माण का रस्मी शिलान्यास किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि पंजाब में हरित क्रांति की तरह तकनीकी शिक्षा में क्रांति आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की स्थापना से आई है।
उप-कुलपति आईएएस राकेश वर्मा ने बताया कि वर्तमान में यूनिवर्सिटी से संबंधित 186 कालेज चल रहे हैं। इनमें यूजीसी से संबंधित 107 और एआईसीटीई से संबंधित 79 कॉलेज शामिल हैं, जहां चालू अकादमिक सत्र 15-16 से ग्लोबल स्तर पर मान्य चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र को तकनीकी शिक्षा से जोड़ते कपूरथला, बटाला, अमृतसर, होशियारपुर, भिखीविंड और दीनानगर में पीआईटी खोले गए हैं। अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर के लिए यूनिवर्सिटी ने 09 विदेशी यूनिवर्सिटीज से अनुबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि यह यूनिवर्सिटी के स्टाफ की मेहनत है कि 2013 में इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन की तरफ से बेस्ट टेक्निकल यूनिवर्सिटी घोषित करने के बाद इस साल मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से देशभर की यूनिवर्सिटी पर हुए सर्वे में आईकेजी पीटीयू को नेशनल स्तर पर 54वां और तीसरा रैंक मिला है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा आईएएस एमपी सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. अमनप्रीत सिंह, डीन अकादमिक डॉ. बूटा सिंह सिद्धू, डीन योजना व विकास डॉ. एनपी सिंह, डीन आरआईसी डॉ. एपी सिंह, वित्त अधिकारी डॉ. एसके मिश्रा, डीसी जसकिरण सिंह, एसएसपी राजिंदर सिंह, एसडीएम कपूरथला सतवंत सिंह, एसडीएम भुलत्थ जसबीर सिंह, तहसीलदार कपूरथला गुरमीत सिंह, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी प्यारा सिंह, सीआईए इंचार्ज कपूरथला इंस्पेक्टर रविंदर सिंह, एसएचओ सदर सरवन सिंह बल, एसएचओ थाना कबीरपुर हरगुरदेव सिंह, पीटीयू के सहायक रजिस्ट्रार परमजीत सिंह गिल और पीआरओ रजनीश शर्मा मौजूद थे।