फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Girl refused to marry angry young man beat her and her mother girl died inccident in Amritsar

Punjab: युवती ने शादी से किया इनकार, गुस्साए युवक ने मंगेतर और उसकी मां को बांधकर जमकर पीटा, लड़की की मौत

Mon, 30 Sep 2024 07:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Sep 2024 07:42 PM IST
सार

अमृतसर में एक युवक ने युवती को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवती ने आरोपी युवक से शादी से इनकार कर दिया था। आरोपी इस बात से गुस्से में था। गुस्साए युवक ने युवती और उसकी मां को बंधक बनाकर जमकर पीटा, जिससे युवती की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Girl refused to marry angry young man beat her and her mother girl died inccident in Amritsar
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में एक युवक ने मंगेतर के शादी से इनकार करने पर उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। गुस्साए युवक ने मंगेतर और उसकी मां को बंधक बनाकर जमकर पीटा। आरोपी ने युवती को इस कदर मारा-पीटा कि उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


आरोपी युवक की मारपीट से लड़की बुरी तरह से जख्मी हो गई और अस्पताल में नौ दिन तक उपचाराधीन रहने के बाद रविवार रात को उसने दम तोड़ दिया। वारदात हलका अजनाला के गांव रियाड की है। मृतका मुस्कानप्रीत कौर है। वहीं इस वारदात के बाद थाना अजनाला पुलिस ने आरोपी युवक गुरसिमरनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत में मृतका की मां मंदीप कौर ने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान की मंगनी करीब एक साल पहले आरोपी गुरसिमरनजीत सिंह से हुई थी। उस समय भी आरोपी ने जबरदस्ती मंगनी करवाई थी। आरोपी की हरकतें ठीक नहीं थी। इस बारे में बेटी को पता चला तो उसने शादी से मना कर रिश्ता तोड़ दिया। इसी बात की रंजिश के तहत आरोपी की मां ने 21 सितंबर की दोपहर उन्हें फोन किया और कहा कि मुस्कानप्रीत कौर ने शादी से इनकार करने की वजह से उनके घर में कलेश पड़ गया है। वह दोनों किसी तरह उनके घर पहुंचे। आरोपी की मां की बात सुनकर वह लोग बात करने आरोपी के घर चले गए। वहां पर मां-बेटे ने उन्हें बंधक बना लिया और शादी से इनकार करने का मजा चखाने की धमकियां देने लगे। आरोपियों ने उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की। दोनों मां और बेटी बुरी तरह से जख्मी हो गई। आरोपी युवक ने उन पर तेजधार हथियारों से भी वार किए। वह किसी तरह आरोपियों के घर से भागे और परिवार को जानकारी दी। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन नौ दिन तक चले इलाज के बाद बेटी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। दोनों आरोपी फरार हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed