{"_id":"6a925dfd7eba3884e70d91d5","slug":"gang-misdeed-in-amritsar-woman-forcibly-taken-away-in-car-case-against-two-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में सामूहिक दुष्कर्म: युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गए, रात भर कमरे में रखा बंद; दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में सामूहिक दुष्कर्म: युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गए, रात भर कमरे में रखा बंद; दो पर केस
Sat, 29 Aug 2026 09:50 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:50 AM IST
सार
युवती 25 अगस्त की शाम करीब आठ बजे अजनाला अपने काम के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान काले रंग की कार उसके पास आकर रुकी। कार से हरप्रीत सिंह निवासी थोबा बाहर आया और उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर के अजनाला थाना क्षेत्र में एक युवती को दो युवक जबरन कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए। वाहन पर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों का नाम हरप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 25 अगस्त की शाम करीब आठ बजे अजनाला अपने काम के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान काले रंग की कार उसके पास आकर रुकी। कार से हरप्रीत सिंह निवासी थोबा बाहर आया और उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
कार में उसका साथी अकाशदीप सिंह भी मौजूद था। दोनों उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में हरप्रीत सिंह ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर अकाशदीप सिंह ने उसके हाथ पकड़ लिए और थप्पड़ मारे। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रातभर कमरे में बंद रखा गया।
विज्ञापन
अगली सुबह आरोपी उसे कार में बैठाकर किसी अज्ञात स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरप्रीत सिंह और अकाशदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों फरार है और पुलिस गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही है।