फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Former councilor's son arrested in murder, SHO suspended

अमृतसर : 100 फुट रोड पर हुए हत्याकांड में पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार, एसएचओ निलंबित

Mon, 13 Jun 2022 01:06 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Former councilor's son arrested in murder, SHO suspended
अमृतसर। बी डिविजन थानांतर्गत 100 फुट रोड इलाके में हुए हत्याकांड में पुलिस ने पूर्व पार्षद तथा मौजूदा आप समर्थित महिला पार्षद दलबीर कौर के बेटे चरणदीप सिंह बब्बा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी लवजीत सिंह गिल को निलंबित कर पुलिस लाइन में तबादला कर दिया है। पुलिस ने आरोपी बब्बा को अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सायं 100 फुट रोड पर पुलिस की मौजूदगी में छह राउंड गोलियां चली थीं। इसमें राजा नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी एक समय शिअद के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया तथा कांग्रेस के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह का बेहद करीबी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed