{"_id":"5f7b42608ebc3ec5ee58be75","slug":"farmers-protest-in-amritsar-amritsar-news-pkl3900069105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में किसान-मजदूरों ने पेट्रोल पंप के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में किसान-मजदूरों ने पेट्रोल पंप के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अमृतसर के कस्बा जंडियाला देवीदास पुरा रेलवे ट्रैक पर बैठ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कि?
- फोटो : AMRITSAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को सुबह अमृतसर-जालंधर रोड पर स्थित मानावाला में वर्षों से चल रहे एक कॉरपोरेट घराने के पेट्रोल पंप पर किसानों ने कब्जा कर उसे बंद करवा दिया। वहीं किसानों-मजदूरों ने श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रास्ते में पड़ते गांव मीरांकोट में स्थित एक बड़े मॉल के बाहर भी धरना प्रदर्शन किया। बीते एक सप्ताह से मॉल के बाहर चल रहे प्रदर्शन के कारण सभी व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। मॉल के स्थानीय प्रबंधकों ने मुख्य गेट पर ताले जड़ दिए हैं।
इस बीच देवीदासपुर गांव के रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठी संघर्ष कमेटी का प्रदर्शन 12वें दिन में दाखिल हो गया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों के आंदोलन की आड़ में पार्टियां ओछी सियासत कर रही हैं। पंजाब में राहुल गांधी का दौरा किसानों के लिए नहीं है, बल्कि वह अपनी सियासी रोटियां सेंक रहे हैं। किसान नेताओं को वह अच्छी तरह समझ रहे हैं। अगर सियासी पार्टियां किसानों के समर्थन में हैं तो वह इस कानून को रद्द करवाने के लिए संसद में विरोध करें। राष्ट्रपति से मिलकर कानून को वापस लेने का दबाव बनाएं।
धरने के समर्थन में पहुंचे गायक हरफ चीमा :
सोमवार को किसानों के 31 संगठनों की ओर से सांसद श्वेत मलिक के निवास स्थान के बाहर चल रहा धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। इसमें किसानों के समर्थन में पंजाबी गायक हरफ चीमा भी शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में चीमा ने कहा कि इस काले कानून से न केवल किसानी खत्म होगी, बल्कि आढ़ती, मजदूर, शैलर मालिकों के साथ-साथ छोटे-छोटे दुकानदारों का कारोबार भी खत्म हो जाएगा।