फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmers' protest ends after assurances from BSF officials

Amritsar News: बीएसएफ के अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त

Tue, 20 May 2025 07:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 20 May 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers' protest ends after assurances from BSF officials
कहा - सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक गेट खोले जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खडूर साहिब। बाॅर्डर एरिया किसान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बीएसएफ हेडक्वार्टर के समक्ष धरना दिया गया, जो चार घंटे तक जारी रहा। इस मौके पर आरोप लगाया कि माहौल शांतिपूर्वक होने के बावजूद बीएसएफ द्वारा कंटीली तार के पार वाले खेतों में जाने से मना किया जा रहा है। धान की रोपाई के लिए समय बहुत कम है। ऐसे में किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
सोसाइटी के अध्यक्ष रघुबीर सिंह भंगाला, उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भूरे ने संबोधित करते कहा कि जंग का माहौल बनने पर किसानों ने कंटीली तार के पार वाले खेतों में तूड़ी नहीं बनाई, क्योंकि उस समय माहौल तनावपूर्ण था। जंगबंदी को दो सप्ताह का समय गुजर चुका है, लेकिन खेमकरण व अमरकोट क्षेत्र से संबंधित खेतों में जाने के लिए बीएसएफ द्वारा गेट नहीं खोले जा रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर सतनाम सिंह, सुखा सिंह, महिंदर सिंह, कृपाल सिंह, हरजिंदर सिंह ने कहा कि अब माहौल जब ठीक है तो किसानों को खेती करने से रोकना नहीं चाहिए। गर्मी के बावजूद किसानों ने लगातार चार घंटे तक धरना देकर नारेबाजी की। शाम चार बजे बीएसएफ के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक गेट खोले जाएंगे। बीएसएफ के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो - धरने को संबोधित करते बाॅर्डर एरिया किसान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रघुबीर सिंह भंगाला।
- बीएसएफ हेडक्वार्टर के समक्ष दिए गए धरने में मौजूद किसान कार्याकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed