{"_id":"68d5546d19cb8c514f083a8b","slug":"eight-year-old-abhijot-a-flood-victim-died-in-the-hospital-he-had-been-suffering-from-kidney-disease-amritsar-news-c-59-1-asr1001-114358-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बाढ़ पीड़ित आठ साल के अभिजोत की अस्पताल में मौत, किडनी की बीमारी से पीड़ित था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बाढ़ पीड़ित आठ साल के अभिजोत की अस्पताल में मौत, किडनी की बीमारी से पीड़ित था
सार
अमृतसर के अजनाला के अभिजोत की किडनी की बीमारी के कारण मौत हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान और सोनू सूद की मदद के बावजूद इलाज संभव नहीं हो सका। परिवार शोक में है और समाज में दुख की लहर है।
विज्ञापन
विस्तार
फोटो
-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अभिजोत के इलाज का जिम्मा संभाला था, सोनू सूद भी आए थे मिलने
-- --
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सीमांत कस्बा अजनाला के तलवंडी राय दादू गांव का रहने वाला आठ साल का बच्चा अभिजोत अब इस दुनिया में नहीं रहा। किडनी की बीमारी से जूझ रहा यह बच्चा पिछले कई महीनों से अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा था लेकिन बाढ़ के दौरान गांव में पानी घुस जाने के कारण उसका इलाज नहीं हो पाया। पानी से घिरा परिवार बेबस था और अपने लाल का इलाज नहीं करवा पा रहा था। जब यह खबर सरकार तक पहुंची तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद अभिजोत के इलाज की जिम्मेदारी ली। सोशल मीडिया पर जानकारी के बाद अदाकार सोनू सूद भी बच्चे को मिलने पहुंचे थे।
पंजाब सरकार, खालसा एड और सोनू सूद की बचाव टीमों ने उसे घर से निकालकर चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचाया। डाक्टरों की टीम ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन अभिजोत की गंभीर हालत के कारण व जिंदगी की जंग हार गया। मां और दादी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। उसे अस्पताल ले जाने वाली दादी अब भी रोते हुए कह रही हैं कि मेरा अभिजोत हर बार घर जाने की जिद करता था लेकिन अब वह हमेशा के लिए घर आ गया है। अब वह कुछ नहीं बोल रहा है। फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और बच्चे को सोशन मीडिया से श्रद्धांजलि दी।