{"_id":"6782be74a60fc3c1b0044365","slug":"eight-lakh-rupees-were-cheated-by-promising-to-get-a-government-job-in-civil-hospital-amritsar-news-c-59-1-asr1003-110032-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सिविल अस्पताल में सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगे आठ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सिविल अस्पताल में सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगे आठ लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सिविल अस्पताल में सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना गेट हकीमां पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम हरजीत सिंह और गुरबख्श नगर इलाके का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
पुलिस शिकायत में कुलदीप सिंह निवासी झब्बाल रोड ने बताया कि लगभग दो साल पहले उसकी मुलाकात हरजीत सिंह के साथ हुई थी। हरजीत ने उसे बताया था कि वह लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का काम करता है। वह कई लोगों को सरकारी नौकरी दिला चुका है। वह उसे अमृतसर के सिविल अस्पताल में सरकारी नौकरी पर लगवा सकता है। इसके लिए उसे आठ लाख रुपये का भुगतान करना होगा।