फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   East Zonal and Central Zone match won

ईस्ट जोनल और सेंट्रल जोन ने जीता मैच

Sun, 10 Nov 2013 09:48 PM IST
अमर उजालाश्, अमृतसर
अमर उजालाश्, अमृतसर Updated Sun, 10 Nov 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
East Zonal and Central Zone match won
श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर आयोजित ऑल इंडिया इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन सेमिफाइनल का पहला मैच ईस्ट जोनल और नार्थ ईस्ट जोनल के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इस मैच को ईस्ट जोनल ने 55 रन से जीत लिया।
नार्थ ईस्ट जोनल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की।

बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोनल ने 121 रन का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी में नार्थ ईस्ट जोनल टीम 14.5 ओवर में मात्र 66 रनों पर सिमट गई।

ईस्ट जोनल की ओर से एमके ताहिद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उसने दो ओवर में पांच रन देकर चार विकेट हासिल किए।

वहीं, दूसरा मैच नार्थ जोनल और सेंट्रल जोनल में खेला गया। इसमें सेंट्रल जोनल ने 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच सात विकेट से जीत लिया।

सेंट्रल जोनल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी की। नार्थ जोनल ने बल्लेबाजी करते हुए 153 रन का स्कोर दिया। जवाब में सेंट्रल जोनल की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवर में 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें दीपक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दीपक ने 55 रन की शानदार पारी खेली। इसमें चार चौके और चार छक्के शामिल है। इस दौरान डायरेक्टर सुनील दत्त ने दोनों टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed