फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drone Spotted in BOP Channa of Ajnala in Punjab

Amritsar: अजनाला के रमदास इलाका की बीओपी चन्ना में दो बार आया ड्रोन, बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा

Thu, 06 Oct 2022 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 04:54 PM IST
सार

गुरुवार सुबह बीएसएफ ने मौके पर सर्च अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान बीएसएफ को वहां से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं दूसरी तरफ बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के ही सीमांत इलाका बीओपी रतनखुर्द में हरे रंग की दो बोतलों में हेरोइन बरामद की।
 

विज्ञापन
Drone Spotted in BOP Channa of Ajnala in Punjab
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत-पाक सीमा अजनाला सीमांत इलाका रमदास में स्थित बार्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) चन्ना के क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार को दो बार ड्रोन आया। सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने दोनों बार पहले इलेम्युनेशन फायर (रोशनी फायर) दागे और फिर ड्रोन की आवाज की दिशा में फायरिंग की। जिसके बाद यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रमदास की सीमा बीएसएफ के जवान बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात करीब 12.45 बजे उन्होंने भारतीय क्षेत्र बीओपी चन्ना क्षेत्र में ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने पहले रोशनी फायर किया और उसके बाद ड्रोन की आवाज की दिशा में फायर किए। इसके बाद ड्रोन की आवाज बंद हो गई। 
विज्ञापन


इसके करीब 5 मिनट बाद फिर से जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी तो जवानों ने उसका निशाना लगाते हुए फायरिंग की, जिसके बाद यह ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। इसकी जानकारी मिलते ही बल के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और गुरुवार सुबह सर्च अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान बीएसएफ को वहां से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं दूसरी तरफ बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के ही सीमांत इलाका बीओपी रतनखुर्द में हरे रंग की दो बोतलों में हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमांत इलाका में बीएसएफ ने ड्रोन की आमद से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके लिए सीमा पर आधुनिक टेक्नोलॉजी स्थापित की गई है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से ही पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन को वापस लौटने को मजबूर कर दिया जाता है। इसे लेकर बीएसएफ लगातार पुलिस के आला अधिकारियों के साथ संपर्क में है और समय-समय पर उन्हें इस बाबत चौकस किया जाता है। ड्रोन आने के बाद चलाए जाने वाले सर्च अभियान में कुछ नहीं मिलना अधिकारियों के लिए चिंता का विषय है। उन्हें संदेह है कि इस तरह की ड्रोन की आमद रेकी के लिए होती है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed