{"_id":"5ec66bdf8ebc3e902a3e1202","slug":"doctor-lady-trying-to-suciede-amritsar-news-pkl3757639160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में महिला डॉक्टर की मौत, जहर का इंजेक्शन खुद लगाया या पति ने, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में महिला डॉक्टर की मौत, जहर का इंजेक्शन खुद लगाया या पति ने, पुलिस कर रही जांच
Thu, 21 May 2020 05:24 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मजीठा रोड स्थित एक निजी अस्पताल की महिला डॉ. सिमरनजीत कौर की जहर से मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि जहर का इंजेक्शन खुद पत्नी ने लगाकर खुदकुशी की या डॉ. पति ने लगाकर मारा है। आरोप है कि पति डॉ. दिलबाग सिंह पत्नी डॉ. सिमरनजीत कौर पर मायके से दस लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
बुधवार शाम को अस्पताल में अचानक डॉ. सिमरनजीत कौर की हालत बिगड़ गई। उसके साथ काम करने वाले मेडिकल स्टाफ को पता चला तो तुरंत फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार डॉ. सिमरन के 90 फीसदी ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद शाम को डॉ. सिमरनजीत कौर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
डॉ. सिमरन की मां ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि बेटी की शादी डॉ. दिलबाग सिंह से हुई थी। शादी में परिवार ने दस लाख की राशि खर्च की। शादी के थोड़े समय के बाद ही दिलबाग सिमरन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। बेटी ने कई बार घर आकर इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने दिलबाग सिंह व उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।