{"_id":"620921237cde38497426c032","slug":"do-not-manipulate-election-expenses-the-teams-of-the-commission-have-an-eye-amritsar-news-pkl441929681","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी खर्चें पर नहीं करें चालाकी, कमीशन की टीमों की है नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी खर्चें पर नहीं करें चालाकी, कमीशन की टीमों की है नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। चुनाव आयोग के आब्जर्वरों ने कहा कि उम्मीदवार चुनाव प्रचार पर किए जाने वाले खर्चों को छुपाने की चालाकी न करें। क्योंकि चुनाव आयोग की टीम इस पर लगी हैं। हमारी टीमें उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे हर छोटे से छोटे खर्च के सबूत मौजूद हैं। इसलिए उम्मीदवार चुनावों पर किए जाने वाले एक-एक पैसे का हिसाब चुनाव कमीशन की हिदायतों के मुताबिक करें।
चुनाव कमीशन के खर्चा आब्जर्वरों, आईआरएस अधिकारियों ने यह चेतावनी रविवार को अजनाला, राजासांसी, अमृतसर केंद्रीय, पश्चिम और अमृतसर के दक्षिण हलके के उम्मीदवारों के खर्च खातों को खंगालने के बाद कही। हलकों के उम्मीदवारों द्वारा अब तक वोटों के लिए किए जा रहे खर्च की जांच-पड़ताल की। चुनाव कमीशन की टीमों द्वारा तैयार किए गए शेडो खर्चा रजिस्टर से मिलान किया गया। खर्चा आर्ब्जवरों ने उम्मीदवारों को स्पष्ट किया है कि वह चुनावों पर किए जाने वाले खर्च को छुपाने की कोशिश नहीं करें। उनके पास हर खर्च के सबूत मौजूद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की ओर से किए जा रहे खर्च के अलावा चुनाव आचार संहिता के दौरान की गई उल्लंघना को हटाने पर चुनाव कमीशन जो खर्च कर रहा है, वह भी संबंधित ब्योरा भी उम्मीदवारों के खाते में जमा होगा।