{"_id":"5fbe6bbd8ebc3e9bc42466cf","slug":"devotees-sri-nankana-sahib-teja-singh-sea-hall-amritsar-news-pkl3951131115","type":"story","status":"publish","title_hn":"325 श्रद्धालु ही कर सकेंगे श्री ननकाना साहिब के दर्शन, 27 नवंबर को तेजा सिंह समुद्री हाल से रवाना होगा जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
325 श्रद्धालु ही कर सकेंगे श्री ननकाना साहिब के दर्शन, 27 नवंबर को तेजा सिंह समुद्री हाल से रवाना होगा जत्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने इस बार श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शन के लिए जाने वाले 325 श्रद्धालुओं को ही वीजा जारी किया है। एसजीपीसी ने वीजा के लिए 504 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पाकिस्तानी दूतावास को भेजे थे। एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि जत्था 27 नवंबर को दोपहर बाद तीन बजे तेजा सिंह समुद्री हॉल से रवाना होगा। एक दिसंबर को इसी रास्ते से लौट आएगा। पाकिस्तान सरकार ने कोरोना वायरस के कारण इस बार केवल पांच दिन का वीजा ही जारी किया है। इससे पहले 14 दिन का वीजा जारी किया जाता रहा है।
पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बात कि जानकारी दे दी गई है कि इस बार वे केवल गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के ही दर्शन कर पाएंगे। वह पाकिस्तान दूतावास को एक पत्र लिखकर मांग करेंगे कि 14 दिनों का वीजा जारी किया जाए। श्रद्धालु एक बार ही पाकिस्तान जा पाते हैं इसलिए वह सभी एतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दु:ख का विषय है कि बार-बार अपील करने के बावजूद केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर नहीं खोला है। देश के सभी धार्मिक स्थान श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए हैं।
इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखी गई : सतवंत सिंह
पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सतवंत सिंह ने एक बैठक कर प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। भाई सतवंत सिंह ने जारी बयान में कहा कि कोरोना वायरस के कारण इस बार विदेशों से आने वाली संगत की संख्या को सीमित किया गया है। पीएसजीपीसी भारत से आने वाले श्रद्धालुओं का वाघा सीमा पर स्वागत करेगी। उन्हें विशेष बसों से गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचाया जाएगा।