फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   crop burn in taran taran

शार्ट सर्किट होने से लगी आग, नौ एकड़ फसल जली

Wed, 21 Apr 2021 10:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
crop burn in taran taran
गांव कोट दसंधी मल्ल में कटाई के दौरान कंबाइन की बैटरियों से अचानक शार्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग गेहूं के खेतों में फैल गई। इसका पता चलते ही नगर काउंसिल तरनतारन से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची व डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से नौ एकड़ गेहूं व 12 एकड़ नाड़ जल गई।
विज्ञापन

किसान प्रगट सिंह, लखविदर सिंह, कार्ज सिंह, बलविंदर सिंह, रणधीर सिंह, हरदेव सिंह, अवतार सिंह, जसवंत सिंह ने बताया कि गेहूं की कटाई के लिए सुबह 10 बजे कंबाइन लगाई गई। कुल आठ किसानों की नौ एकड़ गेहूं की कटाई का काम शुरू हुआ। गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन की बैटरियों से शार्ट सर्किट हो गया। घटना का पता चलते ही हलका विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री के लड़के संदीप अग्निहोत्री ने नगर काउंसिल से फायर ब्रिगेड अमला गांव को रवाना किया। डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि नौ एकड़ गेहूं के साथ 12 एकड़ नाड़ भी जल गई। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed