{"_id":"6242ec008f694b1a5b65383d","slug":"young-man-tied-to-a-pillar-and-beaten-up-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद रफी के गांव में 'बर्बरता': चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, बाद में पेड़ से उल्टा लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहम्मद रफी के गांव में 'बर्बरता': चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, बाद में पेड़ से उल्टा लटकाया
Tue, 29 Mar 2022 05:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Mar 2022 05:02 PM IST
सार
कोटला सिंह सुल्तान मशहूर गीतकार मोहम्मद रफी का गांव है। यह पंजाब के अमृतसर जिले में पड़ता है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण एक युवक की बर्बरता से पिटाई कर रहे हैं। अब मामला पुलिस तक जा पहुंचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मोहम्मद रफी के गांव कोटला सिंह सुल्तान में कुछ लोगों ने एक युवक को पहले खंभे से बांध कर पीटा फिर पेड़ पर उल्टा लटका दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची मजीठा थाने की पुलिस ने युवक को छुड़ाया और ग्रामीणों की शिकायत पर युवक के खिलाफ बिजली की तार चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया। दूसरी तरफ मामला एसएसपी (देहात) दीपक हिलौरी के संज्ञान में आने के बाद गांव के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
भैणी लिद्दड़ गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उनका भाई अपने दोस्त के साथ थाने में अपने किसी मामले की जानकारी लेने गया था। इस दौरान वह अपना साइकिल एक जमींदार के घर खड़ी कर आया। वापसी के दौरान वह गांव कोटला सुल्तान सिंह से निकल रहा था तभी वहां गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़ित बार-बार कहता रहा कि उसने कोई चोरी नहीं की है। मगर गांव वालों ने पीटने के बाद उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वीडियो मजीठा पुलिस के पास भी पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाया लेकिन कुछ ग्रामीणों की शिकायत पर उसके खिलाफ तार चोरी का केस दर्जकर लिया। जब यह वीडियो एसएसपी (देहात) दीपक हिलौरी के पास पहुंचा तो उन्होंने मजीठा थाना प्रभारी को इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को का आदेश दिया।
विज्ञापन
मजीठा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर हरसंदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने पीड़ित युवक के बयान दर्ज करने के बाद कोटला सुल्तान सिंह गांव के जोबन सिंह, लाडी और फौजी समेत कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि एसएसपी दीपक हिलौरी की निर्देश पर मामले में जांच की जा रही है और बहुत जल्द इस मामले में और लोगों की गिरफ्तार किया जाएगा।