फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman murdered by husband in Tarn Taran Road in Amritsar

Amritsar Crime: पत्नी ने की विदेश जाने की जिद, नाराज पति ने सिर पर वार कर ले ली जान, हुआ फरार

Fri, 20 Jan 2023 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 04:15 PM IST
सार

मृतका के पिता जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी गुरजीत कौर की शादी हरपाल सिंह के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इस समय वह भाई मंझ साहिब रोड पर किराए के मकान में रह रहे थे। उनका दामाद कोई काम नहीं करता जिस कारण अक्सर उनके घर में झगड़ा रहता है।

विज्ञापन
Woman murdered by husband in Tarn Taran Road in Amritsar
महिला की हत्या - फोटो : demo pic

विस्तार

अमृतसर के स्थानीय तरनतारन रोड के साथ सटे भाई मंझ साहिब रोड पर पत्नी द्वारा विदेश जाने की जिद से नाराज पति ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। थाना सुल्तानविड की पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन


मृतका के पिता जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी गुरजीत कौर की शादी हरपाल सिंह के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इस समय वह भाई मंझ साहिब रोड पर किराए के मकान में रह रहे थे। उनका दामाद कोई काम नहीं करता जिस कारण अक्सर उनके घर में झगड़ा रहता है। उनकी बेटी विदेश जाने की जिद कर रही थी। उसका वीजा भी लग चुका था। कुछ दिनों में उनकी बेटी की फ्लाइट है। यही बात उनके दामाद हरपाल सिंह को हजम नहीं हो रही थी। उनकी बेटी के चरित्र पर शक कर रहा था और उसे विदेश जाने से रोक रहा था। चार दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ। उन्होंने आकर दोनों में समझौता करवाया और फिर अपने घर चले गए। गुरुवार को फिर से दोनों में झगड़ा हुआ। इसी दौरान आरोपी ने उनकी बेटी के सिर पर बेरहमी से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या का खुलासा शाम को हुआ।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना सुल्तानविड और चौकी कोट मित्त सिंह की पुलिस मौके पर पहुंची। गुरजीत कौर की खून से लथपथ लाश रसोई घर में पड़ी हुई थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी की गई। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद लाश को कब्जे में लिया गया है। आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिए, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed