फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman commits suicide after 21 years of marriage Husband and brother-in-law case registered

महिला ने की आत्महत्या: औलाद पैदा न होने के कारण पति और देवर करते थे परेशान, शादी के 21 साल बाद दे दी जान

Wed, 29 Oct 2025 08:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 08:54 AM IST
सार

55 साल की परमिंदर कौर की शादी 21 साल पहले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। दोनों की कोई औलाद नहीं थी। इसी बात को लेकर परमिंदर काैर को उसका पति और देवर परेशान करते थे। 

विज्ञापन
Woman commits suicide after 21 years of marriage Husband and brother-in-law case registered
BMS student commits suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में एक महिला ने शादी के 21 साल बाद आत्महत्या कर ली। महिला को औलाद न होने के कारण परेशान किया जा रहा था। 
विज्ञापन


हरप्रीत सिंह निवासी गांव लदेह ने थाना राजा सांसी की पुलिस को बताया कि उनकी बहन परमिंदर कौर की उम्र 55 साल थी। उनकी बहन की शादी 21 साल पहले गुरप्रीत सिंह निवासी गांव उमरपुर तहसील अजनाला के साथ हुई थी। पिछले 2 साल से उनकी बहन को उसका पति गुरप्रीत सिंह और देवर मलकीत सिंह परेशान कर रहे थे।

बार-बार उनकी बहन को छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के बाद उनकी बहन को बच्चे नहीं हुए थे। इस बात पर उसे परेशान किया जा रहा था। उससे मारपीट भी की जाती थी। 
विज्ञापन


हरप्रीत सिंह ने बताया कि 12 साल पहले उनकी बहन को घर से निकाल दिया गया था। उनकी बहन इस समय उनके पास रह रही थी। 27 अक्तूबर को सुबह 9 बजे वह और उनकी पत्नी रमनदीप कौर अपने ससुर के घर जरूरी काम से गए थे। उनकी बहन घर में अकेली थी। शाम को 4 बजे वापस लौटे। घर का दरवाजा खटखटाया मगर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी आवाज भी लगाई मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने गेट को फांदा और घर के अंदर दाखिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि उनकी बहन परमिंदर कौर ने पशुओं के चारे वाले कमरे की छत के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को सूचित किया गया। थाना राजा सांसी की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया गया। मृतका के पति गुरप्रीत सिंह और देवर मलकीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed