Amritsar Blast: बाइक सवारों ने ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बम फेंका, धमाके से मचा हड़कंप; देखें वीडियो
अमृतसर में पिछले कुछ महीनों में कई ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। बंद पड़ी पुलिस चाैकियों और थानों के बाहर ग्रेनेड फेंककर धमाके किए जा चुके हैं।
विस्तार
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह हमला सुनियोजित था और इसमें आतंकवादी संगठनों की संलिप्तता हो सकती है।
स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर
धमाकों के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस संदिग्ध तत्वों की तलाश में जुट गई है, और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस घटना की गहराई से जांच की जा रही है, और दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: महिला सिपाही का कत्ल: 5:18 पर गाड़ी में लाश डालकर निकला फौजी पति; 7 बजे पैदल वापस आया; CCTV में पूरा घटनाक्रम
धमाकों के बाद स्थानीय लोग भयभीत हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और विस्फोटक सामग्री के स्रोत की जांच कर रही है। खुफिया एजेंसियां भी मामले पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाले तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार
शुक्रवार देर रात खंड वाला इलाके में मंदिर ठाकुरद्वारा पर ग्रेनेड हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों को पुलिस ने बिहार राज्य के माधोपुर जिले से पकड़ा है। तीनों आरोपी अमृतसर के ही रहने वाले हैं और उनके नाम करणवीर यादव मुकेश कुमार यादव और साजन सिंह है। ये तीनों आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल लिए काम कर रहे थे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद यहां से भाग कर सीधा बिहार चले गए और वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे। लेकिन तुरंत कार्रवाई करते हुए इन तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह कॉलर ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद टीम में सक्रिय हो गई थी और शहर को आने जाने वाले हर एक रास्ते पर लगे कैमरे को खंगाला गया। इसके बाद तुरंत कार्य करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा गया है। अभी तक की जान में पता चला है की आरोपी करणवीर यादव बब्बर खालसा इंटरनेशनल के संपर्क में था और इसके खिलाफ पहले भी तरन तारण के सरहली थाने में ग्रेनेड, पिस्टल, नारकोटिक्स के केस दर्ज है और आरोपी फरार चल रहा था। इन आरोपियों को रविवार सुबह तक अमृतसर ले आया जाएगा। उसके बाद गहनता से पूछताछ की जाएगी।