फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला सिपाही का कत्ल: 5:18 पर गाड़ी में लाश डालकर निकला फौजी पति; 7 बजे पैदल वापस आया; CCTV में पूरा घटनाक्रम

Sat, 15 Mar 2025 10:11 AM IST
शाहरुख खान संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Mar 2025 10:11 AM IST
सार

पंचकूला में चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके फौजी पति ने की थी। आरोपी शव को कार में लेकर रातभर घूमता रहा और 25 किमी. दूर पंचकूला में छोड़कर फरार हो गया। सपना की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Lady Constable sapna murder By Husband Army Man in Panchkula Mansa body was disposed of near Devi area
Lady Constable sapna murder - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। महिला कांस्टेबल की हत्या उसके फौजी पति ने की थी। योजना के तहत आरोपी पत्नी की लाश को कार में डालकर रातभर घूमा, इसके बाद 25 किलोमीटर दूर पंचकूला में ठिकाने लगाकर भाग गया।


एमडीसी थाना पुलिस ने मृतका सपना के फौजी पति परविंदर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सपना की हत्या के मामले में आरोपी पति ने पुलिस को पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी दी है। 

आरोपी पति ने चंडीगढ़ से सटे मोहाली के नयागांव स्थित शिवालिक विहार में घर पर ही पत्नी सपना की हत्या की थी। हत्या के बाद सपना की लाश को कार में डालकर पंचकूला लेकर गया। यहां सुबह करीब पौने 6 बजे कार में पत्नी की लाश छोड़कर फरार हो गया।
Lady Constable sapna murder By Husband Army Man in Panchkula Mansa body was disposed of near Devi area
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
हाथ में पहने हुए थे सफेद रंग के दस्ताने
पत्नी हत्या के बाद आरोपी परविंदर ने प्लानिंग के साथ लाश कार में डालकर पंचकूला पहुंचाया था। यह खुलासा घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुआ है। आरोपी नयागांव स्थित शिवालिक विहार से सुबह 5:18 पर घर से लाश गाड़ी में डालकर निकला। इस दौरान उसने हाथ में सफेद रंग के दस्ताने पहने हुए थे। पीछे की सीट पर लाल रंग का कंबल दिख रहा है। 
Lady Constable sapna murder By Husband Army Man in Panchkula Mansa body was disposed of near Devi area
सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी - फोटो : संवाद
दो दिन पहले ही बंद कर दिए थे घर के सीसीटीवी कैमरे
पड़ताल में यह भी सामने आया है कि आरोपी परविंदर ने दो दिन पहले ही घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। पड़ोसियों के कैमरे की तार भी काट दिए थे, परंतु कुछ कैमरों को उसे पता नहीं चला था। उनमें वारदात कैद हो गई। 

पूरी प्लानिंग के तहत आरोपी शव को 6:34 पर ठिकाने लगाने के बाद घर लौट आया। लौटते समय परविंदर पैदल था, जबकि वह कार लेकर गया था। घर लौटने के बाद 6:42 बजे उसने मोबाइल फोन को ऑन किया। आरोपी कार पर नजर रखने के लिए दिन भर कार के आसपास ही चक्कर लगाता रहा। जिसकी पुष्टि मोबाइल टावर से हो रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lady Constable sapna murder By Husband Army Man in Panchkula Mansa body was disposed of near Devi area
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : संवाद
डिनर करके घर आए थे सपना और परविंदर    
सूत्रों ने बताया कि 10 मार्च की रात सपना और परविंदर ने एक साथ डिनर किया था। रात करीब 10 बजे कार घर पर आती हुई दिखाई दे रही है। आरोपी के घर पर कैमरे लगे हुए हैं। वहीं सपना के घर में टेबल पर केक भी पड़ा था। आरोपी सुबह साढ़े 6 के करीब जींस की पैंट डालकर पैदल आता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Lady Constable sapna murder By Husband Army Man in Panchkula Mansa body was disposed of near Devi area
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
सोमवार रात को हुई थी सपना की हत्या
महिला सिपाही की हत्या 10 मार्च यानि सोमवार रात 10 से सुबह 5:42 के बीच में हुई थी। सपना रात को 12 मार्च को राष्ट्रपति की ड्यूटी के चलते चंडीगढ़ पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में ड्यूटी के लिए बात कर रही थी। इससे साफ है कि आरोपी ने रात 10 बजे के बाद ही पत्नी की हत्या की थी। पुलिस चंडीगढ़ से पंचकूला के रूट की जांच कर रही है कि आखिर वह किन रास्तों से चंडीगढ़ आया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed