फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Son accuses his parents of conversion in Punjab

पंजाब में धर्मांतरण: जबरन खतना करवाया...पिता के मुस्लिम लोगों से संबंध, बेटे ने मां-बाप पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Fri, 07 Nov 2025 10:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Nov 2025 10:27 PM IST
सार

अमृतसर में युवक ने अपने पिता और मां पर धर्मांतरण करवाने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसे पढ़ाई और काम के बहाने बेंगलुरू भेज दिया गया और वहां उसे मुस्लिम परिवार के पास रखा गया।

विज्ञापन
Son accuses his parents of conversion in Punjab
धर्मांतरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हिंदू परिवार में पैदा हुए बेटे ने अपने माता-पिता पर उसका धर्म परिवर्तन (धर्मांतरण) करवाने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बेटे ने आरोप लगाया है कि पहले तो पिता ने उसे काम के लिए बंगलुरू स्थित भटकल भेज दिया। फिर वहां उसका जबरन खतना करवा दिया। उसने पुलिस से मांग की है कि उसके पिता और सौतेली मां के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


मिलाप एवेन्यू घन्नुपुर निवासी कृष्णा खोसला ने पिता, सौतेली मां और भटकल में उसका धर्मांतरण करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बेटे का आरोप है कि उसे भटकल में पढ़ाई के बहाने काम के लिए बेचा गया है।
विज्ञापन


कृष्णा खोसला ने बताया कि वह हिंदू है। उसके पिता राजीव खोसला उर्फ साईं रिज्क शाह कई वर्षों से पीर बाबा की गद्दी पर बैठे हैं। मुस्लिम समुदाय के कई लोगों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। पिता राजीव खोसला ने कुछ समय पहले दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद जनवरी में सौतेली मां के कहने पर उसे भटकल भेज दिया गया जहां उसे प्रताड़ित किया गया। उसने कई बार पिता को फोन पर इसकी जानकारी भी दी लेकिन पिता ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह, राजीव खोसला ने बताया कि उसका बेटा यहां पर गलत संगत का शिकार हो रहा था। इसलिए उसे पढ़ाई के लिए भटकल भेजा था। वहां कुछ लोगों ने अगर उसके साथ गलत किया है तो उसे इसकी जानकारी नहीं है। वह बेटे के साथ है। वहीं, एएसआई बब्बू मसीह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हिंदू महासभा मूवमेंट इंटरनेशनल के राज्य अध्यक्ष राजविंदर राजा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed