{"_id":"939e892f1bd3b60a5b936398d45fb458","slug":"smuggler-arrest-accident-death-woman-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तस्कर की मौत, महिला गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में तस्कर की मौत, महिला गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसेल गांव के पास पुलिस नाके को देखकर गोली चलाने के बाद सड़क हादसे में एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि उसकी बाइक पर बैठी महिला मित्र बुरी तरह जख्मी हो गई। घायलों को थाना सराय अमानत खां पुलिस ने एंबुलेंस से गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया है।
पुलिस ने तस्कर से 32 बोर का रिवाल्वर और 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सूचना मिलने पर डीएसपी जसबीर सिंह, थाना प्रभारी सराय अमानत खां जिला तरनतारन सुच्चा सिंह भारी पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्जकर केस की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी जसबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे तस्कर गुरलाल सिंह निवासी बसारके एक महिला अमनदीप कौर (34) के साथ दस ग्राम हेरोइन किसी को देने जा रहे थे। गांव कसेल के पास पुलिस नाका को देखकर उन्होंने पुलिस पर 32 बोर रिवाल्वर से गोली दाग दी। गोली दागने के बाद दोनों बाइक पीछे मोड़कर भाग खड़े हुए। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होने के कारण ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
गुरु नानक अस्पताल ले जाते समय तस्कर गुरलाल की मौत हो गई, जबकि चिकित्सकों के मुताबिक अमनदीप कौर की हालत गंभीर है। डीएसपी ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पहले से ही राज्य के कई थानों में तस्करी के केस चल रहे हैं।