{"_id":"3899e5aa254f4013307231e561e2ab20","slug":"shoot-wine-company-employee-amritsar-loot-two-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कंपनी के कारिंदे को गोली मारकर दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब कंपनी के कारिंदे को गोली मारकर दो लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 16 Jan 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना वेरोवाल क्षेत्र के खडूर साहिब के पास शुक्रवार रात दस बजे कार सवार चार लुटेरों ने शराब कंपनी के कारिंदे को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिए। घायल को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए गए बयान में घायल शमशेर सिंह निवासी फतेहबाद ने वह शराब कंपनी सुप्रीम ट्रेडिंग में काम करता है। कंपनी का मालिक गांव फतेहबाद के सरपंच भूपेंद्र सिंह है।
शमशेर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी जसबीर सिंह निवासी बिहारीपुर, बलदेव सिंह निवासी परोवाल के साथ अलग-अलग ठेको से दो लाख रुपये इकट्ठा कर रास्ते में पड़ते मुगलानी ठेका से पैसे लेने लगे। इसी बीच स्कार्पियो कार में सवार चार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
लुटेरों ने बारह बोर की पिस्तौल से गोली चला दी। छर्रे लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद लुटेरे दो लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले। साथियों ने एंबुलेंस की मदद से उसे गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलने पर तरनतारन के डीएसपी जसवंत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी चंद्र भूषण ने बताया कि बताया घायल शमशेर के बयान पर स्कार्पियो सवार चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।