{"_id":"5dec98678ebc3e1be15e4e89","slug":"robbery-at-a-bank-in-punjab-s-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डकैतों ने की बड़ी वारदात, पंजाब एंड सिंध बैंक में डाली 7.83 लाख की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच डकैतों ने की बड़ी वारदात, पंजाब एंड सिंध बैंक में डाली 7.83 लाख की डकैती
Sun, 08 Dec 2019 12:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित कस्बा टांगरा के साथ सटे गावं छज्जलवडी के पंजाब एंड सिंध बैंक से शनिवार को पांच बदमाशों हथियारों के बल पर 7 लाख 83 हजार रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं। जब बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे तो उस समय एक-दो ग्राहक भी बैंक में थे। थाना खलचियां पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना खलचियां के एसएचओ परमजीत विर्दी ने बताया की शनिवार दोपहर लुटेरे सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी में बैठ कर आए। एक-दो लुटेरे गाड़ी में बैठे थे। पांच लुटेरों ने मुंह में रुमाल बंधे थे। बैंक के भीतर प्रवेश करते ही इन लुटेरों ने स्टाफ को हथियारों के बल पर धमकाया। बाद में स्टाफ के सभी सदस्यों के एक जगह एकत्र कर कैशियर के पास से 7 लाख 83 हजार रुपये बैग में डाल कर ले गए।
विज्ञापन
लुटेरों की धमकी के कारण बैंक के स्टाफ सदस्यों ने उनका कोई भी विरोध नहीं किया। पुलिस ने लुटेरों की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। बैंक लूटने के बाद लुटेरे कहीं जालंधर की तरफ तो नहीं गए, इसके लिए पुलिस ढीलवा टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों को फुटे को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन