{"_id":"67c90bae721ef87420054b35","slug":"robbers-entered-dera-opened-fire-one-died-in-retaliatory-firing-in-amritsar-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: डेरे में घुस लुटेरों ने चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में एक की मौत; राजासांसी के गांव भीलोवाल में वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: डेरे में घुस लुटेरों ने चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में एक की मौत; राजासांसी के गांव भीलोवाल में वारदात
Thu, 06 Mar 2025 08:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 Mar 2025 08:25 AM IST
सार
राजासांसी के गांव भीलोवाल में दो भाई जसपाल सिंह और जुगराज सिंह एक डेरे में रहते हैं। मंगलवार रात करीब एक बजे जसपाल सिंह को कुछ आवाज सुनाई दी। जसपाल सिंह ने देखा कि स्टोर की दीवार फांद कर आठ-दस लुटेरे डेरे में घुस रहे थे।
विज्ञापन
अमृतसर में फायरिंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर के राजासांसी इलाके में मंगलवार देर रात एक डेरे में घुसकर कुछ लुटेरों ने गोलियां चला दीं। इसके बाद डेरे में रह रहे दो भाइयों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस दौरान एक लुटेरे को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य लुटेरे भाग निकले। हालांकि, लुटेरों की गोली से डेरे में रह रहे जसपाल सिंह जख्मी हो गए। राजासांसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजासांसी के गांव भीलोवाल में दो भाई जसपाल सिंह और जुगराज सिंह एक डेरे में रहते हैं। मंगलवार रात करीब एक बजे जसपाल सिंह को कुछ आवाज सुनाई दी। जसपाल सिंह ने देखा कि स्टोर की दीवार फांद कर आठ-दस लुटेरे डेरे में घुस रहे थे। जसपाल सिंह ने अपने भाई जुगराज सिंह को आवाज दी और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर लुटेरों ने गोली चला दी। यह गोली जसपाल सिंह की बाजू पर लगी और वह जख्मी हो गया। इस पर जसपाल के भाई जुगराज ने राइफल से अपने बचाव में गोली चला दी। यह गोली एक लुटेरे को जा लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। इस बीच अन्य लुटेरे भाग निकले। डीएसपी धमेन्द्र कल्याण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन