फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Retired CRPF DSP firing amritsar police

Amritsar: घरेलू विवाद में रिटायर्ड CRPF DSP ने थाने के बाहर बेटे को लाइसेंसी पिस्ताैल से मारी गोली, माैत

Fri, 04 Jul 2025 07:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 07:03 PM IST
सार

आरोपी तरसेम सिंह सीआरपीएफ से डीएसपी पद से रिटायर हुआ है। वह थाना सदर में पारिवारिक विवाद को लेकर शिकायत देने आया था। थाने के बाहर ही दोनों बाप बेटे में कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया।

विज्ञापन
Retired CRPF DSP firing amritsar police
माैके पर जमा लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटे और बहू पर गोलियां चला दी। इस घटना के दौरान वहां हड़कंप मच गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। गोलियां चलाने वाला आरोपी सीआरपीएफ से रिटायर्ड डीएसपी है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी और बेटे पर गोलियां चला दी। इस दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी की पत्नी और बहू बुरी तरह से जख्मी हो गई। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान बचित्र सिंह निवासी राजासांसी के तौर पर हुई है। घटन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रिटायर्ड डीएसपी तरसेम सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक रिटायर्ड डीएसपी तरसेम सिंह राजासांसी का रहने वाला है। उसने करीब 45 साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी जागीर कौर के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। जागीर का एक बेटा और बेटी हैं। जबकि दूसरी पत्नी के दो बेटे हैं।
विज्ञापन




जागीर सिंह की बेटी ने बताया कि पिता की दूसरी पत्नी के बेटों ने मां के साथ मारपीट की थी। इस संबंधी पुलिस को शिकायत भी दी गई है। वहीं जांच अधिकारी एसीपी रिषभ भोला ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते जिला देहाती पुलिस के पास 19 मई 2025 को शिकायत दर्ज हुई थी। इसी के तहत अभी मामले की जांच चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपी तरसेम सिंह की पत्नी जागीर कौर गुरु नानक देव अस्पताल के बाहर से दवाई खरीदने के लिए आई। आरोपी तरसेम सिंह भी वहां पर पहुंच गया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इस तहत जागीर कौर ने अपने बेचे बचित्र और बहू को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद बहस बढ़ गई तो आरोपी ने अपना पिस्तौल निकाला और गोलियां चला दी। एक गोली सीधी बचित्र सिंह को लगी तो वह जख्मी होकर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य गोली उसकी पत्नी जागीर कौर और बहू को लगी और वह जख्मी हो गई। अस्पताल के पास ही थाना है तो तुरंत पुलिस ने पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया और जख्मी सास-बहू को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और बनती कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed