{"_id":"654e7c5643b06633cb02f2d8","slug":"punjab-security-increased-in-amritsar-airport-and-other-cities-after-terrorist-pannu-s-threat-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आतंकी पन्नू की धमकी के बाद अमृतसर एयरपोर्ट व अन्य शहरों में बढ़ाई सुरक्षा, गृह मंत्रालय भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: आतंकी पन्नू की धमकी के बाद अमृतसर एयरपोर्ट व अन्य शहरों में बढ़ाई सुरक्षा, गृह मंत्रालय भेजी रिपोर्ट
Sat, 11 Nov 2023 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
रविंदर शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर (पंजाब)
रविंदर शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 Nov 2023 04:01 AM IST
सार
पंजाब में दहशत फैलाने के लिए आईएसआई के एजेंटों से पन्नू ने लाखों रुपये लिए हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिख्स फॉस जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की एयर इंडिया के विमानों को 19 नवंबर को निशाना बनाए जाने की धमकी के बाद श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय (एसजीआरडी) एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही पंजाब के सभी शहरों में भी अलर्ट जारी कर सुरक्षा मुस्तैद कर दी गई है।
विज्ञापन
कनाडा बैठे आतंकी पन्नू की पंजाब के संवेदनशील इलाकों में दहशत फैलाने की योजना को विफल करने के लिए पुलिस फोर्स और केंद्रीय एजेंसियां लगातार तालमेल कर काम कर रही हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक संदेश में आतंकी पन्नू ने एयर इंडिया के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके साथ ही पन्नू ने सिख समुदाय के लोगों को 19 नवंबर को एयर इंडिया की किसी भी फ्लाइट से सफर करने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
हाल ही में खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू गत दो सप्ताहों के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एजेंटों से लंदन में मिल चुका है। इसके लिए आतंकी को आइएसआइ ने हजारों डाॅलर भी दिए। खुफिया एजेंसी के अधिकारियों को पता चला है कि उक्त राशि आइएसआइ ने पाकिस्तान की सीमा पर बैठे तस्करों और आतंक समर्थकों को देने के लिए दी है, ताकि पैसे के लालच में वे लोग पन्नू के इशारे पर धमाके कर सकें।
विज्ञापन
फिलहाल केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने इस संबंधी एक रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय गृह विभाग को भेजी है। एजेंसी के आला अधिकारी लगातार लोकल पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। आतंकी पन्नू ने दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को 19 नवंबर को बंद रखे जाने को भी कहा है।
गांव खानकोट में एनआईए ने जब्त की थी पन्नू की प्रॉपर्टी
कनाडा बैठा आतंकी पन्नू राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कार्रवाई से बौखला गया है। करीब दो माह पहले एनआईए अधिकारियों ने पन्नू की सीमांत जिला अमृतसर के गांव खानकोट में 46 कनाल एग्रीकल्चर जमीन तथा चंडीगढ़ के सेक्टर 15 में रिहायशी कोठी को जब्त किया था। एनआईए ने पंजाब के कई जिलों में छापेमारी कर उसके रिश्तेदारों से पूछताछ भी की थी। एनआईए इससे पहले आतंकी पन्नू के खिलाफ एलओसी भी जारी करवा चुकी है। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारी बिना नाम छापने की शर्त पर बताया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर से बढ़ा कर फोर लेयर करते हुए कमांडो को तैनात किया गया। एयरपोर्ट के अंदर की ही नहीं बल्कि इसके तीन किलोमीटर तक के एरिया में लगातार नजर रखी जा रही है।
बाॅर्डर पर भी बढ़ाई सुरक्षा
कनाडा में बैठे आतंकी पन्नू की धमकी के बाद पंजाब में पाकिस्तान की सीमा से सटे पूरे इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बल के सीनियर अधिकारियों के साथ हेडक्वार्टर में तैनात रिजर्व टुकड़ियों को भी सीमा की गश्त पर मुस्तैद किया गया है। बीएसएफ सीमा पर लगे थर्मल इमेजर सिस्टम जरिए पाकिस्तान की ओर से ड्रोन जरिए की जाने वाली गतिविधियों पर भी लगातार नजर रख रही है। बीएसएफ के डीआजी संजय गौड़ ने बताया कि बल देश की सीमाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है और लगातार चौकसी से सीमा पर गश्त की जा रही है।
ब्लैक कैट कमांडो के साथ निकाला फ्लैग मार्च
असामाजिक ताकतों के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था एवं जन सुरक्षा को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए शहर में ब्लैक कैट कमांडो के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। जगह जगह पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जनता को भी लावारिस वस्तुओं को छुएं नहीं और इसकी जानकारी पुलिस को दें। इसके लिए चौराहों पर लगाए गए लाउड स्पीकरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पंजाब पुलिस के साथ साथ एक कंपनी आरएएफ और ब्लैक कैट कमांडो की शहर में तैनात की गई है। डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।