फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab: Drone came from Pakistan, heroin dropped and returned, Border Security Force personnel fired

Punjab: पाकिस्तान से आया ड्रोन, हेरोइन गिरा वापस लौटा, बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने की फायरिंग

Sat, 15 Apr 2023 10:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Apr 2023 10:28 AM IST
सार

अमृतसर में पाकिस्तान से ड्रोन आने का मामला सामने आया है। बीएसएफ के अनुसार जवान सीमांत इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) मुल्लाकोट इलाके में पाकिस्तान की तरफ से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी। 

विज्ञापन
Punjab: Drone came from Pakistan, heroin dropped and returned, Border Security Force personnel fired
ड्रोन से मिली हेरोइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में बीएसएफ जवानों ने शनिवार को भारतीय क्षेत्र मुल्लाकोट में पाकिस्तान की ओर से घुसा ड्रोन गांव बच्चीविंड के गेहूं के खेत में एक बैग गिरा कर लौट गया। हालांकि बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर उसे मार गिराने की कोशिश की। बीएसएफ की तरफ से शुरू किए सर्च अभियान के दौरान एक बड़ा बैग मिला, जिसके अंदर 3 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

विज्ञापन


जवानों ने खेत में कुछ चीज गिरने की आवाज सुनी
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक अमृतसर सेक्टर हेडक्वार्टर के तहत जवान 15 अप्रैल की सुबह करीब 3 बज कर 21 मिनट पर सीमांत इलाका में गश्त कर रहे थे। इस दौरान बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) मुल्लाकोट इलाका में जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने तुरंत ड्रोन पर फायरिंग कर दी। बीएसएफ जवानों ने इस बीच ही गांव बच्चीविंड के एक खेत में कुछ चीज गिरने की आवाज सुनी। जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया और वहां सर्च अभियान शुरु कर दिया। 
विज्ञापन


गेहूं के खेत में मिला बैग
सर्च के दौरान बल के जवानों को बच्चीविंड गांव के एक गेहूं के खेत में गिरा एक बड़ा बैग मिला। जिसके अंदर हेरोइन के तीन पैकेट (3.2 किलो) मिली। जिसके साथ एक लोहे का रिंग और एक चमकीली स्ट्राइप अटैच किया गया था। बल के जवान पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके में सर्च अभियान लगातार चला रहे हैं, ताकि अगर ड्रोन कहीं कुछ और भी गिरा कर गया है, तो उसे भी बरामद किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed