फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, bathinda, crime, adesh university

आदेश फाउंडेशन के चेयरमैन पर करोड़ों के गबन का आरोप

Tue, 14 Jul 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 14 Jul 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
आदेश फाउंडेशन के चेयरमैन पर फाउंडेशन के ही एक सदस्य ने करीब 100 करोड़
विज्ञापन
रुपये के गबन का आरोप लगाया है।

इस मामले में एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायत देकर जांच करवाने और चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। वहीं एसएसपी बठिंडा इंद्र मोहन सिंह भट्टी ने उक्त मामले की अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने सोमवार को आदेश यूनिवर्सिटी रेड कर यूनिवर्सिटी का तमाम रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है।
 
आदेश फाउंडेशन के सदस्य सुरिंदर सिंह सिद्धू ने एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायत देकर बताया कि आदेश फाउंडेशन के चेयरमैन पद पर हरिंदर सिंह गिल काबिज है। उनकी ओर से आदेश वेलफेयर सोसाइटी के नाम से अपनी एक निजी संस्था बनाई गई है। उक्त संस्था के अंतर्गत उनके कई इंस्टीट्यूट, इंजीनियरिंग कॉलेज और अस्पताल संचालित है।

शिकायत में सिद्धू ने बताया कि फाउंडेशन के चेयरमैन गिल ने एक साजिश के तहत आदेश यूनिवर्सिटी के पैसे अपनी निजी सोसाइटी में ट्रांसफर कर यूनिवर्सिटी को करीब 100 करोड़ का चूना लगाया है। चेयरमैन के उक्त गबन मामले में यूनिवर्सिटी के कई अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी सहयोग दिया है।

सुरिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि चेयरमैन हरिंदर सिंह गिल ने आदेश फाउंडेशन के नाम पर अलग-अलग बैंकों से करीब 100 करोड़ का लोन लेकर जाली बिल, रसीदें व जाली परफोरमें तैयार करते हुए पैसे रिलीज करवाए। बाद में खुद की बनाई निजी संस्था आदेश वेलफेयर सोसाइटी के नाम पर ट्रांसफर कर दिए।

हालांकि आदेश फाउंडेशन इसकी इजाजत नहीं देता, लेकिन गिल ने अपने निजी फायदे के लिए कानून की उलंघना करते उक्त रकम अपनी संस्था के अंतर्गत चल रहे संस्थानों व अस्पतालों में लगा दी। वहीं अंबाला में गिल का अपना एक निजी अस्पताल भी तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed