{"_id":"61adfefbe9592d1cda5579bc","slug":"pakistani-drone-came-twice-at-sundergarh-post-in-ajnala-of-amritsar-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ की कोशिश: सुंदरगढ़ पोस्ट पर दो बार आया पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ की टुकड़ी ने फायरिंग की तो लौटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घुसपैठ की कोशिश: सुंदरगढ़ पोस्ट पर दो बार आया पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ की टुकड़ी ने फायरिंग की तो लौटा
Mon, 06 Dec 2021 05:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 Dec 2021 05:45 PM IST
सार
अमृतसर सेक्टर के अजनाला में सुंदरगढ़ पोस्ट पर दो बार पाकिस्तानी ड्रोन आया। बॉर्डर पर गश्त कर रही बीएसएफ की टुकड़ी ने दोनों बार ड्रोन पर फायरिंग करके लौटने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स खासा, अमृतसर सेक्टर के तहत अजनाला तहसील की सीमांत पोस्ट सुंदरगढ़ इलाके में सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आया। सोमवार पहले सुबह 11.45 बजे और उसके बाद दोपहर करीब एक बजे फिर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आया।
विज्ञापन
बॉर्डर पर गश्त कर रही बीएसएफ की टुकड़ी ने दोनों बार ड्रोन पर फायरिंग करके लौटने को मजबूर कर दिया। इसके तुरंत बाद बॉर्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) सुंदरगढ़ इलाके में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन इस दौरान सुरक्षा बलों को वहां से कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अजनाला क्षेत्र में बीएसएफ की 183 बटालियन तैनात है। सोमवार सुबह करीब 11.45 बजे बल के जवान सुंदरगढ़ पोस्ट पर गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक ड्रोन को देखा। इसके तुरंत बाद ही जवानों ने ड्रोन को निशाने पर लेकर फायरिंग कर दी, जिसके तुरंत बाद यह ड्रोन लौट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बीएसएफ के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर इलाके में सर्च अभियान शुरु कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः पंजाब की बड़ी खबरें: चंडीगढ़ में खुला कैप्टन की पार्टी का कार्यालय और निजी बसों के परमिट रद्द करने का फैसला खारिज
बीएसएफ और पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला ही रही थी कि एक बार फिर से पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन सुंदरगढ़ पोस्ट की तरफ बढ़ता दिखाई दिया। बीएसएफ जवानों ने फिर से उसका निशाना साध कर फायरिंग कर दी तो यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाका में सर्च अभियान जारी रखा, लेकिन उस इलाके में कोई भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई। इस संबंध में जब खासा सेक्टर बीएसएफ के डीआईजी भूपिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि फ्रंटीयर हेडक्वार्टर से किए जाने की बात कही।