{"_id":"62ad70c50fbdf3704e10be75","slug":"one-died-in-firing-in-property-dispute-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firing in Amritsar: प्रॉपर्टी विवाद में दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firing in Amritsar: प्रॉपर्टी विवाद में दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक की मौत
Sat, 18 Jun 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:59 AM IST
सार
शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी बेचने के बाद ड्रीम सिटी के पास पार्टी का आयोजन चल रहा था। पार्टी में शहर के कई बड़े और रसूखदार लोग पहुंचे हुए थे। इसी दौरान अचानक विवाद में फायरिंग हो गई।
विज्ञापन
मौके से बरामद खोल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित ड्रीम सिटी के पास प्रॉपर्टी को लेकर झगड़े में दो गुटों के बीच गोलियां चल गई। पार्टी के आयोजन के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग में नरेंद्र सिंह नामक युवक की मौत हो गई जबकि रणजोध सिंह और चरण सिंह गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
एनआरआई महिंदर सिंह और माइकल दोस्त हैं। दोनों का सांझा प्रॉपर्टी का कारोबार है। शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी बेचने के बाद ड्रीम सिटी के पास पार्टी का आयोजन चल रहा था। पार्टी में शहर के कई बड़े और रसूखदार लोग पहुंचे हुए थे। इसी दौरान अचानक विवाद में फायरिंग हो गई। वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा जख्मी हुए दोनों युवकों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन