फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   murder, father, shoot, son, injured

पिता की गोली मारकर हत्या, पुत्र घायल

Wed, 27 Jan 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 27 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
murder, father, shoot, son, injured
गांव कंधोवाली में दो एकड़ जमीन के विवाद को लेकर बुधवार की सुबह हरजीत सिंह (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली से घायल उसके बेटे परमजीत सिंह (20) को गुरु नानक देव अस्पताल से हरतेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसएसपी देहाती जसदीप सिंह सैणी, डीएसपी तिलकराज, थाना प्रभारी झंडेर शाम लाल, एसआई चन्नन सिंह घटनास्थल पहुंचे। मृतक के भाई गुरजीत सिंह के बयान पर थाना झंडेर पुलिस ने दलजीत सिंह व उसके बेटे कुलविंदर सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


केस के जांच अधिकारी एसआई चन्नन सिंह ने बताया कि गांव कंधोवाली में दो एकड़ जमीन को लेकर हरजीत सिंह ओर दलजीत सिंह में रंजिश चल है। इसे लेकर उनका आपस में झगड़ा होता रहता था। दोनो तरफ से कई बार लिखित शिकायत आई थी। दोनों में राजीनामा करवाकर मामला सुलझा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह गांव कंधोवाली रोड पर हरजीत सिंह, परमजीत सिंह पैदल जा रहे थे। इस दौरान दलजीत सिंह और उसके बेटे कुलविंद्र सिंह ने उन पर पिस्तौल व दुनाली बंदूक से गोलियां दागनी शुरू कर दी।


सिर पर गोली लगने के हरजीत की मौके पर मौत हो गई और परमजीत सिंह पेट पर गोली लगने से घायल हो गया। हरजीत सिंह फौज में इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। अब वह गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सिक्योरिटी में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed