{"_id":"67343ce19fa7d6072b03f8b6","slug":"man-murdered-in-beas-of-amritsar-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Amritsar: बहन से मिलने जा रहे युवक की पीट कर हत्या, पुरानी रंजिश में की वारदात, पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Amritsar: बहन से मिलने जा रहे युवक की पीट कर हत्या, पुरानी रंजिश में की वारदात, पांच पर केस
Wed, 13 Nov 2024 08:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2024 08:43 PM IST
सार
सनी सिंह निवासी गांव सठियाला अपने भाई हरप्रीत सिंह के साथ बाइक पर अपनी बहन कमलप्रीत कौर से मिलने खडूर साहिब जा रहा था। इसी दाैरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमृतसर के व्यास के गांव सठियाला में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है । सनी सिंह निवासी गांव सठियाला ने पुलिस को बताया है कि गत दिवस को वह और उनका भाई हरप्रीत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बहन कमल प्रीत कौर को खडूर साहिब में मिलने के लिए जा रहे थे । रास्ते में विशाल दीप सिंह उर्फ साजन सेठी, करण सिंह, आकाशदीप सिंह, कुक्कू और विजय निवासी गांव शेरो खड़े थे।
आरोपियों ने बेसबाॅल बैट से उन पर हमला कर दिया । वह अपनी जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भाग गया । आरोपियों ने उसके भाई को पकड़ लिया और बुरी तरह से पीट-पीट कर बेहोश कर दिया । इसके बाद मौके से फरार हो गए। उन्होंने अपने भाई को इलाज के लिए बाबा बकाला साहिब के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से उन्हें गुरु नानक देव हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। देर रात को उनके भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना ब्यास की पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं । गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। रंजिश यह थी कि 4 अक्तूबर को उनके भाई और चाचा के बेटे का झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में विशाल दीप सिंह और आकाशदीप सिंह के पिता गुरमेज सिंह को काफी चोट लगी थी । इस संबंध में 14 अक्तूबर को केस दर्ज किया गया था। इसी बात का बदला लेने के लिए उनके भाई की हत्या की गई है।