{"_id":"6250118a4202c22cc40a108f","slug":"man-attacked-with-swords-in-a-vegetable-market-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात सीसीटीवी में कैद: अमृतसर की वल्ला सब्जी मंडी में चलीं तलवारें, सरेआम गुंडागर्दी से दहशत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वारदात सीसीटीवी में कैद: अमृतसर की वल्ला सब्जी मंडी में चलीं तलवारें, सरेआम गुंडागर्दी से दहशत, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 08 Apr 2022 04:17 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Apr 2022 04:17 PM IST
सार
प्राथमिक जांच में सामने आया कि झगड़ा 100 रुपये को लेकर हुआ। शुक्रवार सुबह वल्ला मंडी में दुकानदार अपने कामकाज में जुटे थे। तभी अचानक 4-5 युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर की वल्ला सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तलवारों से हमले की खबर से वहां दहशत व तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने जख्मी युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। वहीं पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है। इसमें चार युवक एक व्यक्ति पर तलवारों से हमला करते दिख रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष के भी दो लोग जख्मी है।
विज्ञापन
वारदात में जख्मी युवक की पहचान यशपाल के रूप में हुई है। जख्मी युवक के भाई करण ने बताया कि उनका भाई सब्जी मंडी में क्रेट का कारोबार करता है। वह रोजाना की तरह गाड़ी से क्रेट उतार रहेा था। तभी तलवारों और दातरों से लैस हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कुछ अन्य लोगों पर भी हमला किया। इससे वहां तनाव व दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
करण ने बताया कि आरोपियों ने हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया है। मंडी के एक व्यापारी के साथ पिछले साल क्रेट को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत तब पुलिस को दी गई थी। आज भी उसी व्यापारी ने भाई पर हमला करवाया है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में सामने आया कि झगड़ा 100 रुपये को लेकर हुआ। शुक्रवार सुबह वल्ला मंडी में दुकानदार अपने कामकाज में जुटे थे। तभी अचानक 4-5 युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घायल के एक जानकार ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने जख्मी युवक को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक गंभीर घायल है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस के हाथ एक वीडियो लगा है। पुलिस तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। वल्ला थाना प्रभारी ने बताया कि दो गुटों के बीच लड़ाई हुई है। इसमें एक पक्ष का एक तो दूसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हैं। प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।