{"_id":"57c070ab4f1c1bf707d4edce","slug":"loot-seven-arrest-punjab-crime-news-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट, चोरी करने के सात आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट, चोरी करने के सात आरोपी काबू
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर और थाना मजीठा रोड की पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार चोरी की 13 बाइक, दो स्कूटर और चार महंगे मोबाइल फोन बरामद किए है।
यह आरोपियों ने विभिन्न स्थानों से लोगों को डरा-धमा कर छीने थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह, अमित कुमार और प्रिंसपाल सिंह निवासी मजीठा रोड, बलजिंदर सिंह, गुरसाहिब सिंह निवासी गांव हेर, लवप्रीत सिंह निवासी प्रेम नगर और विनय कुमार निवासी शेरे पंजाब एवेन्यू के तौर पर हुई है। वहीं इनका एक साथी साजन निवासी इंदिरा कालोनी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
थाना सदर पुलिस इंस्पेक्टर सुखजिंदर ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बलजिंदर और गुरसाहिब सिंह ने छेहर्टा इलाके में कई वाहन चोरी किए है। इस पर टीम गठित कर छापेमारी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की और इनकी निशानदेही से आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटर बरामद किया गया। अन्य मामले मामले आरोपी लवप्रीत सिंह व विनय कुमार को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी का एक बाइक व चार महंगे मोबाइल फोन बरामद किए।
इसके अलावा थाना मजीठा रोड पुलिस ने रेड कर आरोपी प्रिंसपाल, संदीप और अमित कुमार को गिरफ्तार कर चार बाइक व एक एक्टिवा बरामद की है। यह सभी आरोपी रणजीत एवेन्यू, बटाला रोड, रानी का बाग, छेहर्टा आदि इलाकों में वारदातों को अंजाम देते थे। जहां कहीं भी 10-15 वाहन खड़े होते, वहां पर आरोपी सभी वाहनों को चेक करते थे और आरोपियों की चाबी से जिस किसी वाहन का लाक खुल जाता, उसे चोरी कर ले जाते थे। इसके अलावा महिलाओं से मोबाइल फोन पर्स छीन ले जाते थे।