फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   insult, issue, sikh, protest, community, amritsar

बेअदबी के मामलों पर भड़के सिख संगठन

Sun, 17 Jan 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 17 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
insult, issue, sikh, protest, community, amritsar
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बेअदबी के दो मामले सामने आए है। सिख जत्थेबंदियों ने मामला संज्ञान में आने पर कड़ा विरोध जताया है। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी है कि दो दिन में कार्रवाई नहीं की गई जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


थाना जंडियाला के अंतर्गत गांव तलावा में  पंच प्यारे बनने वाले युवराज सिंह की दाढ़ी उनके पड़ोसियों ने नोच लिया। बीचबचाव करने आई पत्नी लखविंद्र कौर के सिर के बाल खींच लिया।
विज्ञापन


झगड़े में पत्नी को काफी गंभीर चोटें आई। घायल लखविंद्र कौर को गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया गया। जंडियाला पुलिस ने दंपति का बयान दर्जकर अवतार सिंह, गुरजंट सिंह, जोवनजीत सिंह, मनप्रीत कौर, राज कौर ,दलबीर कौर निवासी गांव तलावा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का सिख समाज को आशवासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी दविंद्र सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। धन-धन श्री ग्रंथ साहिब कमेटी के अध्यक्ष बलबीर सिंह मुछल ने कहाकि जल्द प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

दूसरे मामले में थाना मजीठा के अंतर्गत गांव दादूपुरा में रिक्शा चलाने वाले कुलदीप सिंह सिख प्रभात फेरी से लौटते समय बेटे का झगड़ा छुड़ाने दौरान उसी गांव के अवतार सिंह ने पगड़ी उतार दी।


विरोध करने पर कुलदीप के बड़े बेटे दिलप्रीत सिंह को गांव के ही करण, दीपा, जगा, सिमरत सिंह ने तेजधार हथियारों से  घायल कर दिया। घायल दिलप्रीत सिंह गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती है। थाना मजीठा पुलिस ने घायल के पिता कुलदीप सिंह के बयान पर जांच शुरू कर दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed