{"_id":"57d2e8d14f1c1bb4613174cc","slug":"husband-murder-wife-arrested-punjab-crime-news-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंश्योरेंस की मोटी रकम की लालच में चौक जय सिंह गली कूचा काहन सिंह निवासी परविंदर कौर ने अपने पति जसविंदर सिंह उर्फ रोमी का अपने मित्र चौक चबूतरा निवासी अमरजीत सिंह के साथ मिलकर हत्या कर दी।
परविंदर ने पहले रोमी को करंट से मारने की कोशिश की, जब नाकाम रही तो तेजधार हथियार से गला रेत डाला। घटना को लूट की वारदात दिखाया गया। पुलिस की पूछताछ में परविंदर ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने परविंदर को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर ली है।
एडीसीपी-1 हरविंदर सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को घुमाने का हर संभव प्रयास किया। जब मृतक के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि वह बहुत ही शरीफ था और किसी के साथ उसका कोई झगड़ा भी नहीं था। इसी बीच बात सामने आई कि आरोपी महिला ने जुलाई 2016 में अपने पति की 14 लाख रुपये का इंश्योरेंस कराया था, जो उसकी हैसियत से काफी अधिक थी।
विज्ञापन
इंश्योरेंस की नामिनी भी पत्नी परविंदर खुद थी। इंश्योरेंस करवाने के एक महीने बाद ही पति का कत्ल होना एक बड़ा कारण दिख रहा था। पूछताछ में ही परविंदर और अमरजीत के संबंधों की बात सामने आ गई। परविंदर जिस किताबों की दुकान में काम करती थी, वहीं पर अमरजीत से उसकी दोस्ती हो गई। अमरजीत सुनार की दुकान पर काम करता है।