फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   harrassment, tarn taran harrassment, husband want dowry, tarn taran, amritsar

तरनतारन में नव विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

Thu, 26 May 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 26 May 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
harrassment, tarn taran harrassment, husband want dowry, tarn taran, amritsar
उत्पीड़न - फोटो : dummy picture
गांव ख्वासपुरा में करीब नौ माह पहले ब्याही लड़की से कम दहेज लाने पर मारपीट और घर से पति ने निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता के डीएसपी (हेड क्वार्टर) में शिकायत करने पर थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव ठट्ठी खारा निवासी गुरमेज सिंह की पुत्री राजविंदर कौर ने बताया कि उसकी शादी नौ माह पूर्व गांव ख्वासपुर निवासी स्वर्ण सिंह पुत्र सरदूल सिंह से हुई थी। विवाह के समय उसकी विधवा मां ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया लेकिन शादी के कुछ दिन बाद उसके पति स्वर्ण सिंह ने उसको कम दहेज लाने का बहाना बनाकर परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


स्वर्ण सिंह ने कई बार उससेमारपीट कर दहेज लाने को कहा। जब मांग पूरी ना हो सकी तो उसको घर से निकाल दिया। इसपर वह मायके घर आ गई और पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच डीएसपी (हेड क्वार्टर) रमनदीप सिंह भुल्लर की ओर से करने के बाद थाना सिटी की पुलिस ने स्वर्ण सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी ख्वासपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी अधिकारी सब इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed