{"_id":"574720714f1c1b2f2d692022","slug":"fraud-tarntaran-fraud-17-lakhs-fraud-secretery-fraud-17-lakhs-tarn-tarntaran-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में सहकारी सोसाइटी के सेक्रेटरी ने किया 17 लाख का गबन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारन में सहकारी सोसाइटी के सेक्रेटरी ने किया 17 लाख का गबन
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 26 May 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
तरनतारन के गांव गंडीविंड धत्तल में जानकारी देते हुए पीड़ित किसान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गंडीविंड धत्तल स्थित सहकारी सोसाइटी के सेक्रेटरी ने सोसाइटी के ग्राहकों से धोखा करके 17 लाख का गबन कर लिया। पीड़ित किसान ने इस गबन में कोऑपरेटिव बैंक गंडीविंड के मैनेजर की शमूलियत के आरोप लगाए गए हैं। वहीं मामले की शिकायत जिला मैनेजर कोआपरेटिव बैंक तरनतारन के अलावा विजिलेंस विभाग अमृतसर से करके इंसाफ की गुहार लगाई गई है।
पीड़ित स्वर्ण सिंह पुत्र करनैल सिंह, विरसा सिंह पुत्र अजायब सिंह, इकबाल सिंह पुत्र चान्नण सिंह, हरदयाल सिंह पुत्र मुख्तार सिंह, हरवंत सिंह पुत्र दलबीर सिंह, चरण सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, भगवंत सिंह पुत्र हरबंस सिंह, कुलविंदर कौर विधवा सुखदेव सिंह और जगीर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने सहकारी सोसाइटी के सेक्रेटरी शाम सुंदर पर घोटाले के आरोप लगाते हुए कहा है कि कई माह से उन्होंने सोसाइटी में कोई लेनदेन नहीं किया।
बैंक कर्मी उनके कर्ज की अदायगी की मांग कर रहे हैं। इसकी कुल राशि 10.30 लाख रुपये बनती है। इसके अलावा अवतार सिंह पुत्र फौजा सिंह से 6.67 हजार रुपये अपने लड़कों को विदेश भेजने के नाम पर नगद लिए गए हैं। गांव निवासियों ने कहा कि इस कर्जे संबंधी जब वह शाम सुंदर से मिले तो उसने कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत होने के कारण उनके खातों से पैसे निकाल लिए थे जो वह जल्द अदा कर देंगे।
विज्ञापन
अब तक कोई भी पैसे शाम सुंदर ने अदा नहीं किए। सेक्रेटरी शाम सुंदर का कहना है कि इन लोगों ने उसके खिलाफ विजिलेंस विभाग के पास भी शिकायत की हुई है जिस की जांच करने के बाद मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। बैंक मैनेजर कश्मीर सिंह का कहना है कि एक तरफ गांव वासी उच्च अधिकारियों को शिकायत कर रहे है, दूसरी तरफ मुझे कर्जा वापस कर रहे हैं।
सहकारी सभाओं के उप रजिस्ट्रार वरिंदर कुमार का कहना है कि मामले उनके ध्यान में नहीं है। किसी सेक्रेटरी द्वारा सोसायटी के ग्राहकों से घोटाला किया पाया गया तो कार्रवाई में लिहाज नहीं किया जाएगा। डीएसपी विजिलेंस नवजोत सिंह ने बताया कि मुदई पार्टी के बयान दर्ज करने के अलावा बैंक और सोसाइटी के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसमें आरोपी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।