फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fraud, phagwara fraud, fraud in air ticket buying, 25 lakhs fraud, amritsar, phagwara

फगवाड़ा में हवाई टिकटों की खरीद में पौने 25 लाख की ठगी

Tue, 14 Jun 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 14 Jun 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
fraud, phagwara fraud, fraud in air ticket buying, 25 lakhs fraud,  amritsar, phagwara
धोखाधड़ी - फोटो : dummy picture
सतनामपुरा पुलिस ने हवाई टिकटों की खरीद में 24 लाख 70 हजार रुपये की ठगी के मामले में कुरुक्षेत्र के तीन ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस की दी शिकायत में गुरमीत सिंह वासी फगवाड़ा ने बताया कि वह इथोपिया में खेतीबाड़ी का काम करता है और साथ ही हवाई टिकटें बेचने का काम भी करता है।

उसने बताया कि संदीप सहगल पुत्र कशमीरी लाल वासी पटेल नगर कुरुक्षेत्र (हरियाणा), रमेश्वर कुमार पुत्र नाथी राम गांव बधेड़ी तहसील इंद्री जिला करनाल (हरियाणा) और इंद्रजीत सिंह पुत्र हरबंत सिंह वासी सूरा तहसील लाडवा के कुरुक्षेत्र में दो कार्यालय हैं। आरोपी उससे विदेश जाने के लिए टिकटें लेते और पैसे उसके खाते में डालते रहते। 
विज्ञापन


नौ अक्तूबर 2014 को जब हिसाब हुआ तो तीनों के हिसाब में उसके 28 लाख रुपये निकले। इन्होंने लिख कर दे दिया कि जल्दी पैसे दे देंगे। वह उसकी एक कार भी एफीडेविट देकर ले गए कि इसके पैसे भी दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमीत ने बताया कि टिकटों और कार के पैसे संबंधी जब उसने बार बार कहना शुरू किया तो आरोपी धमकी देने लगे कि उनकी काफी पहुंच है और वह उसके खिलाफ गलत मामला दर्ज करवा देंगे। बाद में उन्होंने कुरुक्षेत्र थाने में एक मामला भी दर्ज करवाया, जो जांच के बाद झूठा पाया गया।

मामले की जांच एसएसपी कपूरथला ने आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी फगवाड़ा को सौंपी। जांच के दौरान लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टतया ठीक पाए गए। रमेश्वर ने अपने हिस्से के बनते नौ लाख 30 हजार रुपये का चेक दे दिया, लेकिन कार के छह लाख रुपये नहीं दिए। 


जांच में आरोपियों के खिलाफ 24 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का मामला साफ हो गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर सतनामपुरा थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420/406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed