फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   four thief arrest, red chilli group thief arrest, amritsar arrest, amritsar

‘रेड चिली’ गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार

Thu, 23 Feb 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 23 Feb 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
four thief arrest, red chilli group thief arrest, amritsar arrest, amritsar
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
महानगर पुलिस ने अलग-अलग नाकाबंदी करके रेड चिली गिरोह के चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह आंखों में लाल मिर्च फेंककर पर्स, मोबाइल लूटता था।
विज्ञापन


इसी तरह पुलिस ने दो स्नेचरों और चार वाहन चोरों को गिरफ्तार करके उनके पास से लूट, चोरी के पर्स, मोबाइल फोन और चोरी के वाहन बरामद किए हैं। सिविल लाइन पुलिस और थाना सी डिवीजन पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन ने अतुल चावला गली नंबर तीन 
शरीफपुरा, आरिम चोपड़ा निवासी गली नंबर पांच रानी बाजार शरीफ पुरा, मनी शर्मा निवासी गली नंबर सात बांके बिहारी वाली गली बटाला रोड और अमित शर्मा निवासी गली नंबर एक बांके बिहारी वाली गली बटाला रोड़ को लोगों के आंखों में लाल मिर्च डालकर लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से चार मोबाइल फोन, पर्स आदि बरामद हुए हैं। नवदीप सिंह और संदीप सिंह दोनों अकाली कालोनी सुल्तानविंड रोड के निवासी हैं। दोनों के पास से चोरी की एक्टिवा बरामद की गई है। 

एडीसीपी गौतम सिंघल कहते हैं कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। थाना सी डिवीजन पुलिस ने स्वर्ण सिंह निवासी वरपाल, हरिंदर सिंह निवासी गली नंबर आठ, रांझे दी हवेली, दलबीर सिंह गली नंबर दस, शहीद उधम सिंह नगर,  विवेक कुमार निवासी बाबा बुड्ढा कालोनी (झब्बाल), गुरप्रीत सिंह निवासी गली नंबर नौ शहीद उधम सिंह नगर के पास से चोरी का ट्रक (पीबी-04-एन 9464) समेत चोरी के कई दोपहिया वाहन बरामद किया है।

यहां पांच मोबाइल फोन मिले हैं। जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि पूछताछ के बाद और खुलासे हो सकते हैं। 

मतदान के बाद चोरी-लूट की भरमार
मतदान के बाद अब महानगर में रोजाना पांच से सात चोरी व लूट के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। रोज क्राइम डायरी में चोरी के आधा दर्जन छोटे-बड़े मामले सामने आ रहे हैं।


क्राइम डायरी में पेरोल पर जेल से छूटे और समय से जेल न पहुंचे कैदियों की गिरफ्तारी की गिनती बढ़ी है। कुल मिलाकर महानगर में पुलिस की क्राइम डायरी का ही आंकलन करे तो मतदान के बाद चोरी, स्नैचिंग व लूट के मामले तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed