फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   firing on property dealer employee, crime news, punjab news, gurdaspur

प्रापर्टी डीलर के कारिंदे को गोली मारी, भर्ती

Fri, 16 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गुरदासपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गुरदासपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
firing on  property dealer employee, crime news, punjab news, gurdaspur
गन - फोटो : demo pic
प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में वीरवार की शाम को कुछ अज्ञात व्यक्तियों की ओर से फायरिंग कर दी। इससे प्रापर्टी डीलर का कारिंदा लोगी लगने घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना पुलिस थाना भैणी क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव झंडा लुबाणा में हुई।  

पुलिस ने घायल गुरप्रीत सिंह पुत्र स्व. सुखचैन सिंह निवासी गांव टाहली (उड़मुड़) टांडा के बयान दर्ज पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल के मौसा सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उनके साथ मिलकर उनके गांव झंडा लुबाणा में प्रापर्टी डीलर का काम करता है। वीरवार की देर शाम को वह अपने कार्यालय में काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने कार्यालय में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।


मारपीट के दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। हमलावरों ने गुरप्रीत को मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी, जो कि उसके पेट को छूती हुई एक तरफ से निकल गई। गोली लगने से गुरप्रीत घायल होकर बेहोश हो गया। सुरजीत सिंह ने गांव के ही एक गुट का इस हमले में हाथ होने का अंदेशा जाहिर किया है। एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि घायल गुरप्रीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए है। बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed