फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing on farmer in Amritsar of Punjab

बदमाशों ने किसान नेता को मारी गोली: कृषि मंत्री के गांव का मामला, सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sun, 11 Sep 2022 09:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Sep 2022 09:19 PM IST
सार

प्रदेश किसान नेता सरवण सिंह पंधेर, जिला प्रधान रंजीत सिंह कलेरबाला और महासचिव गुरलाल सिंह मान ने बताया कि उन्हें अपने नेता अंग्रेज सिंह संहसरे पर फायरिंग का पता चला है। उन्होंने तुरंत कुछ किसानों को उनके पास भेज दिया।

विज्ञापन
Firing on farmer in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर में रविवार को एक ही दिन में दो जगह पर गोली चलने का मामला सामने आया है। पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के गांव जगदेव कलां में किसान नेता अंग्रेज सिंह संहसरे पर रविवार को दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी और फरार हो गए। इससे पहले भगतांवाला दाना मंडी में एक चाय की दुकान करने वाले युवक पर मोटरसाइकिल सवार 15-16 युवकों ने गोली चलाई।

विज्ञापन


इस दौरान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश नेता सरवण सिंह पंधेर ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर किसान नेता के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे पंजाब सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


किसान नेता अंग्रेज सिंह संहसरा ने बताया कि वह 12 सितंबर 2022 को पंजाब के मंत्रियों का घेराव करने के संबंध में अपने पिता गज्जन सिंह के साथ गांव जगदेव कलां किसानों की बैठक में जा रहे थे। जब वह राणे वाला पुल के पास पहुंचे दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोशों ने उन्हें लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर नकाबपोश युवकों में से एक ने उन पर गोली चला दी, जो उनकी जांघ के आर-पार हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश किसान नेता सरवण सिंह पंधेर, जिला प्रधान रंजीत सिंह कलेरबाला और महासचिव गुरलाल सिंह मान ने बताया कि उन्हें अपने नेता अंग्रेज सिंह संहसरे पर फायरिंग का पता चला है। उन्होंने तुरंत कुछ किसानों को उनके पास भेज दिया। पहले किसान नेता को एयरपोर्ट रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया और बाद में किसान नेता अंग्रेज सिंह संहसरा को अमृतसर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed