फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   firing on counselor, crime news, two injured, amritsar

गैंगस्टर ने पूर्व अकाली पार्षद को गोली मारी

Tue, 08 Nov 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 08 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
firing on counselor, crime news, two injured, amritsar
Firing - फोटो : demo pic
गैंगस्टर बाबी मल्होत्रा ने अपने तीन साथियों के साथ मंगलवार शाम गुज्जरपुरा में अकाली नेता और पूर्व पार्षद जोगिंदर सिंह गिंदा पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


एक गोली गिंदा के सिर पर लगी और वहीं पर जख्मी होकर गिर गया। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों ने गिंदा के बारे कुछ भी कहने से मना कर दिया है। इसके आलावा इलाके ही एक व्यक्ति बिट्टू के पैर पर गोली लगी है। यह तीसरी बार है, जब बाबी ने गिंदा को गोलियां मारी है। पहले भी दो बार गिंदा को गोली मारी जा चुकी है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर लोक नाथ आंगरा, डीसीपी इंवेस्टीगेशन गगन अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने गिंदा के गनमैन शरणजीत सिंह बयानों पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


 गिंदा इलाके में लोगों के सहयोग से भगवान बाल्मीकि मंदिर का निर्माण करवा रहा है। शाम करीब 4.30 बजे वह मंदिर में सेवा करवा रहा था। इसी दौरान बाबी अपने साथी आनंद, टीटू और एक-दो अन्य युवकों के आया और आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। गनमैन शरणजीत सिंह उसके साथ था। बाकी के दो गनमैन गिंदा के घर पर थे। गैंगस्टरों ने करीब 10 से 12 राउंड गोली चलाई। इनमें से एक गोली गिंदा के माथे पर लग गई और वह वहीं पर खून से लथपथ होकर गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गनमैन और शरणजीत व बिट्टू नाम का व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद सभी गैंगस्टरों बाइकों पर बैठ कर वहां से भाग निकले। इनमें से  गैंगस्टर आनंद पीछे छूट गया था तो उसने एक राहगीर की बाइक पिस्टल के बल पर छीनी और फरार हो गया। पुलिस कमिश्नर लोक नाथ आंगरा ने बताया पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी है और बाबी को ढूंढने के लिए हर गली और हर घर अच्छे से चेक किया जा रहा है। आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed