{"_id":"67457c0d8f1d1cfcfe09a3bd","slug":"firing-between-amritsar-police-and-gangsters-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar Encounter: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar Encounter: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी
Tue, 26 Nov 2024 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:13 PM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली थी कि वेरका मजीठा बाईपास पर कुछ गैंगस्टर एक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसी के तहत पुलिस टीम ने गैंगस्टरों का पीछा कर उनको पकड़ने की कोशिश की लेकिन खुद को घिरा हुआ पाकर गैंगस्टर्स ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
अमृतसर में एनकाउंटर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर-वेरका मजीठा बाईपास पर पुलिस टीम और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद घायल बदमाश के साथ उसके अन्य साथी को भी पकड़ लिया है। गैंगस्टर जिस बाइक पर आए थे, वह भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि वेरका मजीठा बाईपास पर कुछ गैंगस्टर एक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसी के तहत पुलिस टीम ने गैंगस्टरों का पीछा कर उनको पकड़ने की कोशिश की लेकिन खुद को घिरा हुआ पाकर गैंगस्टर्स ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई।
जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने घेरा डाल दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस घायल का इलाज करवाने के लिए उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल ले गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।