{"_id":"574ed5e24f1c1baa4810909c","slug":"ellegation-tarn-taran-fraud-ellegation-on-tarn-taran-chair-person-husband-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में जिला परिषद चेयरपर्सन के पति पर ठगी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारन में जिला परिषद चेयरपर्सन के पति पर ठगी का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 01 Jun 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद चेयरपर्सन रजवंत कौर झब्बाल के पति एवं वरिष्ठ शिअद नेता हरवंत सिंह झब्बाल के खिलाफ किसान संघर्ष कमेटी का शिष्टमंडल ने एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा से मुलाकात की।
शिष्टमंडल ने आरोप लगाया कि गांव कसेल के किसान दिलबाग सिंह की भूमि के डीसी की अदालत में चल रहे केस को हक में कराने लिए उससे 14 लाख की राशि वसूल की गई है। शिष्टमंडल की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी (एच) रमनदीप सिंह भुल्लर को सौंप दी है।
किसान संघर्ष कमेटी जोन गंडीविंड के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गंडीविंड, किसान नेता हरपाल सिंह, रशपाल सिंह, लखविंदर सिंह, सतनाम सिंह कसेल, दलबीर सिंह, कश्मीर सिंह सोहल ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया कि करीब सात वर्ष पहले तरनतारन में तैनात डीसी खुशी राम की अदालत में गांव कसेल निवासी दिलबाग सिंह का भूमि विवाद का मामला चल रहा था।
विज्ञापन
इस विवाद के फैसले को हक में कराने लिए शिअद के उक्त नेता ने दिलबाग सिंह कसेल से हरि सिंह और प्रदीप सिंह की मौजूदगी में 14 लाख रुपये वसूले। डीसी की अदालत में किसान दिलबाग सिंह कसेल जब केस हार गया तो उसको पता चला कि यह राशि शिअद नेता हरवंत सिंह झब्बाल ने खुद डकार ली है।
एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी (एच) रमनदीप सिंह भुल्लर को सौंपी गई है। जांच में अगर आरोप साबित होते है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, शिअद नेता हरवंत सिंह झब्बाल का कहना है कि मैने किसी भी प्रकार की कोई ठगी नहीं की है। मेरे पर लगाए जा रहे आरोप राजनीति से प्रेरित है। मैं हर जांच का सामना करने लिए तैयार हूं।