फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Double murder in Tarn Taran Head Constable wife mother run over by car

तरनतारन में दोहरी हत्या: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मां को कार से कुचला, रंजिश में पड़ोसी ने की खाैफनाक वारदात

Sat, 26 Sep 2026 08:58 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब Published by: Nivedita Updated Sat, 26 Sep 2026 08:58 AM IST
सार

वारदात गुरुवार शाम करीब छह बजे हुई। हत्या के बाद आरोपी बलदेव सिंह फरार हो गया। अगले दिन पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने बलदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Double murder in Tarn Taran Head Constable wife mother run over by car
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरनतारन जिले के गांव चौधरीवाला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह की पत्नी राजबीर कौर और मां सुरजीत कौर की हत्या कर दी गई। पड़ोसी बलदेव सिंह फौजी ने उन्हें अपनी स्विफ्ट कार से कुचल दिया।
विज्ञापन


वारदात गुरुवार शाम करीब छह बजे हुई। हत्या के बाद आरोपी बलदेव सिंह फरार हो गया। अगले दिन पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने बलदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह और पड़ोसी बलदेव सिंह के परिवारों में पुरानी कहासुनी थी। राजबीर कौर का भाई झिलमिल सिंह उनसे मिलने गांव चौधरीवाला आया था।
विज्ञापन


शाम को राजबीर कौर अपनी सास सुरजीत कौर के साथ पड़ोसी बलदेव सिंह के घर गईं। झिलमिल सिंह ने घर से शोर सुना। उसने देखा कि बलदेव सिंह ने गुस्से में अपनी स्विफ्ट कार आंगन में खड़ी दोनों महिलाओं पर चढ़ा दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed