{"_id":"57bdcc6d4f1c1bf94ad4f308","slug":"double-murder-gurdaspur-double-murder-nephew-uncle-murder-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में रंजिश में ताया-भतीजे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरदासपुर में रंजिश में ताया-भतीजे की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 24 Aug 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना काहनूवान के अधीन पड़ते गांव सिंबली में रंजिश के चलते किसान ताया और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी आढ़ती परिवार के छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।
मृतक के भाई सुखदेव सिंह ने बताया उसके भाई सतनाम सिंह और गांव के ही निवासी आढ़ती बुआ सिंह के बीच पुरानी रंजिश थी। इसके चलते बुधवार सुबह आढ़ती बुआ सिंह, उसके दो पुत्र लखविंदर सिंह, धर्मिंद्र सिंह, उसकी पत्नी जसबीर कौर, मां गुरदीप कौर और पिता वस्सन सिंह अपने लाइसेंसी असलहे लेकर आ गए।
आरोपियों ने उसके भाई सतनाम सिंह और भतीजे बिक्रम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली गलने से उसका भाई और भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर काहनूवान के थानाध्यक्ष निर्मल सिंह, हलका डीएसपी अजाद दविंदर सिंह और एसपी डी रछपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। डीएसपी ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए गुरदासपुर अस्पताल भेज दिये गये है।
पुलिस ने घटना स्थल से 12 बोर की बंदूक से चले हुए आधा दर्जन से अधिक कारतूस बरामद किये है। मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर दोषियों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर छापामारी की जा रही है।