{"_id":"60f5bccff52b98463e6b1b60","slug":"bsf-and-police-recovered-weapons-near-indo-pak-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा पर मिला हथियारों का जखीरा: आईएसआई की साजिश आई सामने, बीएसएफ का सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भारत-पाक सीमा पर मिला हथियारों का जखीरा: आईएसआई की साजिश आई सामने, बीएसएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
सार
पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सोमवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जवानों ने भारत-पाक सीमा के पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बरामद हथियारों में आठ पिस्तौल, 16 मैगजीन और 271 कारतूस शामिल हैं। अभी संयुक्त सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा के पास से बरामद हथियार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने सोमवार की देर रात भारत-पाक सीमा पर संयुक्त सर्च अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा है। घरिंडा थाना के तहत बीओपी अमरकोट इलाका में कटीली तारों के पास एक खेत में दबा कर रखे हैंड बैग के अंदर से आठ पिस्तौल, 16 मैगजीन और 271 कारतूस बरामद किए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और बीएसएफ का ऑपरेशन जारी रहा। आशंका है कि हथियारों और हेरोइन की बड़ी खेप छुपा कर रखी गई है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पुलिस ने सीमावर्ती गांव में रहने वाले कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरु कर दी है। अमृतसर देहात पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कुछ तस्करों के साथ मिलकर हथियारों की खेप सीमा पर निगरानी चौकी पालोपत्ती अमरकोट के पास कटीली तारों के पास पिलर नंबर 145 के नजदीक एक खेत में छुपा कर रखी है।
विज्ञापन
इसी आधार पर पुलिस अधिकारियों ने बीएसएफ की 103 बटालियन के कमांडेंट के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू कर दिया। करीब तीन घंटों के बाद देर रात खेत में दबा कर रखा गया एक हैंड बरामद कर लिया गया। बैग में आठ पिस्तौल, 16 मैगजीन और 271 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आतंकी संगठनों और गैंगस्टर के साथ मिलकर 15 अगस्त को आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए यह हथियार भेजे होंगे।
विज्ञापन