फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   blame on ASI, batala blame on ASI, ASI nbeat boy, batala, amritsar

एएसआई पर युवक को टॉर्चर करने का आरोप

Thu, 28 Jul 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 28 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
blame on ASI, batala blame on ASI, ASI nbeat boy, batala, amritsar
बटाला के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन युवक। - फोटो : amarujala
आपराधिक मामले में गिरफ्तार एक युवक एएसआई पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन


गांव नंगल नवां के रहने वाले अरविंदर सिंह को बटाला के एक एएसआई ने बुधवार रात को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। अरविंदर सिंह आपराधिक मामले में वांछित था। अरविंदर सिंह के साथी कर्ण ने आरोप लगाया कि अरविंदर को चौकी ले जाकर एएसआई ने पीटा। 

कर्ण ने बताया कि पता चलने पर जब वह चौकी गया तो अरविंदर की हालत खराब थी। वीरवार दोपहर को जेल भेजने से पहले उसे मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां अरविंदर सिंह के बड़ी संख्या में समर्थक इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने सिविल अस्तपाल में एएसआई के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी सतनाम सिंह और एसएसओ सिविल लाइन लखविंदर सिंह अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने घायल अरविंदर सिंह की मेडिकल जांच की और गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में दाखिल किया।

प्रदर्शनकारियों ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गांधी चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। एसएचओ सिविल लाइन बटाला लखविंदर सिंह ने बताया कि इस संबंध में सारी रिपोर्ट एसएसपी बटाला को दे दी गई है। एसएसपी दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि यदि एएसआई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed