{"_id":"c98f0b8e56a5c32f7611e8e67ed3a774","slug":"batala-brother-in-law-fraud-six-lakhs-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले को विदेश भेजने के नाम छह लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले को विदेश भेजने के नाम छह लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
साले को विदेश भेजने के लिए जीजा ने उससे छह लाख रुपये लिए लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। तंग आकर ससुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
ससुर के बयान पर दामाद और उसकी मां के खिलाफ पुलिस थाना घुमाण में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पैसों का लेनदेन करीब चार साल पले हुआ था।
ससुर वीर सिंह वासी मोमनवाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चार साल पहले उनके दामाद सतविंदर सिंह वासी मिर्जापुर ने उनके बेटे सुखविंदर सिंह को इटली भेजने के लिए छह लाख रुपये लिए थे।
पहले तो वह काम होने का इंतजार करते रहे। बाद में उनके जमाता ने न तो उनके बेटे को विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने सतविंदर सिंह और उसकी मां पर दहेज लाने के लिए उनकी बेटी को परेशान करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता की इस शिकायत की पड़ताल 26 मार्च 2015 को डीएसपी हेड क्वार्टर बटाला ने की। जांच में आरोप ठीक पाए गए। घुमाण पुलिस ने आरोपी सतविंदर सिंह और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई केवल सिंह ने बताया कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।